फौरन लपक लें ये 3 स्टॉक्स, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग; 25% से ज्यादा तेजी की उम्मीद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Motilal Oswal Stock Picks: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अडानी इंटरप्राइसेज, Lenskart और Coforge पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है
  • ब्रोकरेज के अनुसार इन शेयरों में मौजूदा स्तरों से करीब 16% से 25% तक अपसाइड की संभावना है
  • आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते  हैं

 stocks
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अडानी इंटरप्राइसेज, लेंसकार्ट और Coforge पर बरकरार रखी Buy रेटिंग।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने तीन प्रमुख शेयरों पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और इनमें मौजूदा स्तरों से 16% से 25% तक तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज की पसंद में अडानी इंटरप्राइसेज (Adani Enterprises), लेंसकार्ट (Lenskart) और कोफोर्ज (Coforge) शामिल हैं। हालांकि, तीनों कंपनियों के लिए तेजी की वजह अलग-अलग है। अडानी इंटरप्राइसेज (Adani Enterprises) के लिए एयरपोर्ट कारोबार में नए निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस का विस्तार अहम है, जबकि लेंसकार्ट (Lenskart) के मामले में तेजी से बढ़ते स्टोर नेटवर्क और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज को सकारात्मक माना गया है। वहीं, कोफोर्ज (Coforge) के लिए मजबूत डील विनिंग, बेहतर एग्जीक्यूशन और कमाई में संभावित वृद्धि प्रमुख ट्रिगर हैं।

अडानी इंटरप्राइसेज पर बॉय रेटिंग

अडानी इंटरप्राइसेज (Adani Enterprises) पर मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने ₹3,880 का टारगेट प्राइस देते हुए Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक इससे करीब 25% तक का संभावित अपसाइड बनता है। कंपनी की एयरपोर्ट यूनिट अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) ने अल्फा वेव ग्लोबल (Alpha Wave Global), प्रेमजी इंवेस्ट (Premji Invest), टीमासेक (Temasek) और ब्लैकरॉक (BlackRock) से जुड़े निवेशकों से करीब ₹9,800 करोड़ जुटाने के समझौते किए हैं।

निवेशकों को कई चरणों में एयरपोर्ट कारोबार में करीब 5.54% हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है। इस नई पूंजी का इस्तेमाल एयरपोर्ट विस्तार, करीब 22 मिलियन वर्ग फुट के मिक्स्ड उपयोग वाले प्रोजेक्ट और ग्राउंड हैंडलिंग जैसे नॉन-एविएशन कारोबार को बढ़ाने में किया जा सकता है। ब्रोकरेज को FY26 से FY29 के बीच कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः करीब 22%, 29% और 82% CAGR की उम्मीद है।

लेंसकार्ट पर Buy रेटिंग

लेंसकार्ट (Lenskart) के लिए ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग रखते हुए टारगेट प्राइस ₹705 से बढ़ाकर ₹800 कर दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 16% की संभावित तेजी दर्शाता है। मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने FY27 और FY28 के अनुमान बढ़ाए हैं। इसकी मुख्य वजह भारत में स्टोर्स की तेज बढ़ोतरी और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय कारोबार में बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज है। ब्रोकरेज के अनुसार FY26 से FY29 के बीच Lenskart का राजस्व करीब 27% CAGR से बढ़ सकता है, जबकि EBITDA और एडजस्टेड प्रॉफिट में इससे भी तेज वृद्धि की संभावना है।

कोफोर्ज पर Buy रेटिंग कायम

कोफोर्ज (Coforge) पर भी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की Buy रेटिंग कायम है और टारगेट प्राइस ₹2,200 रखा गया है। इससे करीब 19% अपसाइड की संभावना बनती है। कंपनी हाल में बोर्ड स्तर पर बदलाव के कारण चर्चा में रही है, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल इसका असर कंपनी के मूल कारोबार पर सीमित है। कोफोर्ज (Coforge) को नए डील, बेहतर एग्जीक्यूशन, मजबूत कैश कन्वर्जन और Encora के इंटीग्रेशन से मार्जिन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की इन तीनों Buy कॉल के पीछे अलग-अलग ग्रोथ स्टोरी हैं। हालांकि, ब्रोकरेज टारगेट भविष्य की संभावनाओं पर आधारित होते हैं और शेयर बाजार में वास्तविक रिटर्न कंपनी के प्रदर्शन, वैल्यूएशन और बाजार की स्थिति के अनुसार बदल सकता है। इसलिए निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले अपने जोखिम और निवेश रणनीति का ध्यान रखना चाहिए।

नोट- किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़फौरन लपक लें ये 3 स्टॉक्स, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग; 25% तेजी की उम्मीद