Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mother of all IPOs Jio IPO latest update Reliance awaits government notification
आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा IPO! फाइनल स्टेज पर तैयारी, मुकेश अंबानी की है कंपनी

आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा IPO! फाइनल स्टेज पर तैयारी, मुकेश अंबानी की है कंपनी

संक्षेप:

Jio के लिस्ट होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज एक होल्डिंग कंपनी बन जाएगी, जिससे उसके वैल्यूएशन पर 5 से 20% तक का डिस्काउंट लग सकता है। कुछ ब्रोकरेज पहले ही इस जोखिम को ध्यान में रख रहे हैं।

Jan 19, 2026 04:01 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Reliance Jio IPO: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अब अपने सबसे चर्चित कदम के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी फिलहाल सरकार की ओर से IPO से जुड़े बदले हुए नियमों की अंतिम अधिसूचना का इंतजार कर रही है। जैसे ही यह नोटिफिकेशन आता है, रिलायंस जियो अपना DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। माना जा रहा है कि यह IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है, जिसमें $4 से 4.5 अरब डॉलर (करीब ₹33,000–37,000 करोड़) जुटाए जा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा है

रिलायंस जियो के पोस्ट-अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल में कंपनी के स्ट्रैटेजी हेड अंशुमान ठाकुर ने बताया कि IPO को लेकर अंदरूनी तैयारी पहले से चल रही है, लेकिन असली प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब नियामकीय स्थिति पूरी तरह साफ होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी सेबी की सिफारिशों के अनुरूप ही आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में जियो की लिस्टिंग हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह IPO, हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,000 करोड़ के 2024 IPO को भी पीछे छोड़ देगा और भारतीय शेयर बाजार के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।

क्या है डिटेल

इन्वेस्टमेंट बैंकों के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यूएशन करीब $180 अरब (लगभग ₹15 लाख करोड़) आंकी जा रही है। नए नियमों के तहत इतनी बड़ी कंपनी को IPO में सिर्फ 2.5% शेयर बेचने की छूट मिलेगी। इस हिस्सेदारी की बिक्री से ही करीब $4.5 अरब जुटाए जा सकते हैं। सरकार पहले ही बड़े IPO को आसान बनाने के लिए न्यूनतम पब्लिक फ्लोट 5% से घटाकर 2.5% करने को मंजूरी दे चुकी है, हालांकि इसका औपचारिक नोटिफिकेशन अभी बाकी है। साथ ही, पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है, जिससे Jio पर लिस्टिंग के बाद शेयर सप्लाई का दबाव कम रहेगा।

शेयर बाजार में रचेगा इतिहास

हालांकि, Jio की लिस्टिंग के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं। Jio के लिस्ट होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज एक होल्डिंग कंपनी बन जाएगी, जिससे उसके वैल्यूएशन पर 5 से 20% तक का डिस्काउंट लग सकता है। कुछ ब्रोकरेज पहले ही इस जोखिम को ध्यान में रख रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह IPO मुख्य रूप से फाइनेंशियल इन्वेस्टर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल होगा, जबकि Reliance, Meta और Google जैसे रणनीतिक निवेशक लंबे समय तक बने रह सकते हैं। मुकेश अंबानी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि 2026 की पहली छमाही में Jio का IPO बाजार में आ सकता है। भारत के 500 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर वाले Jio की लिस्टिंग से भारतीय कैपिटल मार्केट में नया इतिहास लिखा जा सकता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।