Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Morgan Stanley invested in Goldiam International share jumps 1453 percent in 5 years
Morgan Stanley ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर लगाया दांव, 5 साल में 1453% चढ़ा भाव

Morgan Stanley ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर लगाया दांव, 5 साल में 1453% चढ़ा भाव

संक्षेप:

डायमंड और ज्वैलरी एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी गोल्डियम इंडटरेशनल (Goldiam International) के शेयरहोल्डिंग में चर्चित ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley का नाम आया है। कंपनी का नाम क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेटसमेंट की लिस्ट में दिखा है।

Tue, 19 Aug 2025 08:40 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डायमंड और ज्वैलरी एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी गोल्डियम इंडटरेशनल (Goldiam International) के शेयरहोल्डिंग में चर्चित ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley का नाम आया है। कंपनी का नाम क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेटसमेंट की लिस्ट में दिखा है। जिससे यह बात साफ हो गई है कि Morgan Stanley ने इस कंपनी ने इंवस्टमेंट किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:आज से खुल रहे हैं 5 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 4 बड़े नाम, फटाफट चेक करें GMP

61.22 लाख शेयर निवेशकों को जारी

सोमवार को गोल्डियम इंटरनेशनल ने दी जानकारी में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 61.22 लाख शेयरों की मंजूरी दे दी है। ये शेयर सभी योग्य इंस्टीट्यूशन को जारी किया गया है। इसमें Morgan Stanley भी है। कंपनी ने निवेशकों को 330 रुपये के फ्लोर प्राइस पर यह शेयर जारी किया है। जोकि क्यूआईपी के फ्लोर प्राइस से 5 प्रतिशत के डिस्काउंट पर जारी किया गया है। बता दें, इस प्रक्रिया से गोल्डियम इंटरनेशनल ने 202 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Morgan Stanley के अलावा सेंट कैपिटल फंड, एलसी फारोस मल्टी स्ट्रेटजी फंड वीसीसी और Nova Global Opportunities Fund PCC-Touchstone, ने गोल्डियम इंटरनेशनल ने क्यूआईपी के जरिए जारी किया है। बता दें, जून तिमाही के अंत तक प्रमोटर्स की कंपनी में 61.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

ये भी पढ़ें:3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक में लगा अपर सर्किट, दाम 2 रुपये से कम

शेयर बाजार में कैसा रहा है प्रदर्शन?

सोमवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर Goldiam International Ltd के शेयरों का भाव बीएसई में 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 362.80 रुपये के लेवल पर था। बीते एक साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 55 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 569 रुपये और 52 वीक लो लेवल 218.25 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3874.53 करोड़ रुपये का है।

5 साल में Goldiam International Ltd के शेयरों का भाव 1453.08 प्रतिशत चढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।