19 सेशन में 87% रिटर्न, दोगुना होने के करीब निवेशकों का पैसा; 20% अपर सर्किट लगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Molbio Diagnostics Share Price: मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) के शेयर ने IPO के बाद निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है
  • ₹807 के IPO इश्यू प्राइस से शेयर बढ़कर ₹1,509.40 तक पहुंच गया, यानी करीब 87% की तेजी
  • 10 सितंबर को स्टॉक में 20% का अपर सर्किट लगा है

Molbio Diagnostics Share Price
मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स ने अपने निवेशकों को बेहद कम समय में रिटर्न शानदार दिया।

Molbio Diagnostics Share Price: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) ने अपने निवेशकों को बेहद कम समय में शानदार रिटर्न दिया है। 10 सितंबर 2026 (गुरुवार) को कंपनी के शेयरों में 20% का अपर सर्किट लगा और स्टॉक ₹1,509.40 के स्तर पर पहुंच गया। IPO के दौरान जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर ₹807 के इश्यू प्राइस पर मिले थे, उनके लिए यह तेजी खास तौर पर महत्वपूर्ण है। मौजूदा भाव पर शेयर IPO कीमत से करीब 87% ऊपर पहुंच चुका है, यानी लिस्टिंग के सिर्फ 19 कारोबारी सत्रों में निवेशकों का पैसा दोगुना होने के काफी करीब आ गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

₹980 पर लिस्ट हुए कंपनी के शेयर

मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) ने शेयर बाजार में 17 अगस्त को एंट्री की थी। कंपनी के शेयर ₹980 पर लिस्ट हुए, जो ₹807 के इश्यू प्राइस से करीब 21.4% अधिक था। इसके बाद भी स्टॉक में तेजी का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को अपर सर्किट लगने के साथ शेयर ने अपनी लिस्टिंग कीमत से भी काफी ऊपर का स्तर हासिल कर लिया।


₹940 करोड़ के IPO को 70.26 गुना सब्सक्रिप्शन

कंपनी के IPO को भी निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला था। करीब ₹940 करोड़ के IPO को 70.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इश्यू के लिए 81.59 लाख शेयर उपलब्ध थे, जबकि निवेशकों की तरफ से 57.32 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (Qualified Institutional Buyers) की कैटेगरी 186.39 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (Non-Institutional Investors) और रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी क्रमशः 49.80 गुना और 12.96 गुना सब्सक्राइब हुई।

IPO में ₹200 करोड़ का फ्रेश इश्यू

IPO में ₹200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 91.66 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) शामिल था। लिस्टिंग से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से भी करीब ₹281.5 करोड़ जुटाए थे। इनमें गोल्डमैन सैच (Goldman Sachs), IFC और ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स (BlackRock Global Funds) जैसे बड़े नाम शामिल थे।

मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (Molbio Diagnostics) गोवा स्थित डायग्नोस्टिक कंपनी है और इसका मुख्य फोकस तेजी से होने वाली मेडिकल टेस्टिंग तकनीक पर है। कंपनी का ट्रूनेट (Truenat) प्लेटफॉर्म छोटे या स्थानीय स्तर के सेंटरों पर मॉलिक्यूलर टेस्टिंग की सुविधा देता है और करीब एक घंटे में परिणाम उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। यह प्लेटफॉर्म 100 से ज्यादा देशों में पेटेंटेड है और टीबी, कोविड-19, हेपेटाइटिस B और C, HIV तथा HPV जैसी बीमारियों की जांच में इस्तेमाल किया जा सकता है।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (Molbio Diagnostics) के शेयरों में 10 सितंबर, गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। NSE पर MOLBIO का शेयर फिलहाल ₹1,509.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद भाव से ₹251.50 यानी 19.99% की बढ़त दर्शाता है। इस तेजी के साथ शेयर में अपर सर्किट लगा है और स्टॉक IPO के ₹807 के इश्यू प्राइस से करीब 87% ऊपर पहुंच चुका है।

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी कंपनी की ग्रोथ को दर्शाता है। FY26 में मोल्बियो (Molbio) का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर ₹166.6 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू
41.7% बढ़कर ₹1,445.7 करोड़ पहुंच गया। कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का एक हिस्सा रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खर्च करने की योजना बना रही है। इसके अलावा गोवा और विशाखापत्तनम स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में प्लांट, मशीनरी और उपकरणों पर भी निवेश किया जाएगा। हालांकि, शेयर में तेज उछाल के बाद निवेशकों को केवल रिटर्न देखकर फैसला लेने के बजाय कंपनी के वैल्यूएशन, भविष्य की कमाई और कारोबार से जुड़े जोखिमों पर भी ध्यान देना चाहिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़19 सेशन में 87% रिटर्न, दोगुना होने के करीब निवेशकों का पैसा; 20% अपर सर्किट लगा