Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Modi govt to sell stake of cochin shipyard via ofs share surges focus tomorrow
सरकार बेचेगी जहाज बनाने वाली कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी, फोकस में शेयर, आपका है दांव?

सरकार बेचेगी जहाज बनाने वाली कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी, फोकस में शेयर, आपका है दांव?

संक्षेप:

  • Cochin Shipyard Ltd Share: कोचीन शिपयार्ड के शेयर कल बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहेंगे। दरअसल, खबर है कि सरकार कोचीन शिपयार्ड में 5% तक हिस्सेदारी बेचेगी। आज मंगलवार को कंपनी के शेयर में 3% की तेजी थी।

Tue, 15 Oct 2024 07:42 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Cochin Shipyard Ltd Share: कोचीन शिपयार्ड के शेयर कल बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहेंगे। दरअसल, खबर है कि सरकार कोचीन शिपयार्ड में 5% तक हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार यह हिस्सेदारी बिक्री पेशकश (OFS) के जरिए बेचेगी और इसके लिए न्यूनतम कीमत 1,540 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए दो दिवसीय इश्यू बुधवार को खुलेगा। निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। बता दें कि आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 3% से अधिक चढ़कर 1,673 रुपये पर बंद हुए हैं। कोचीन शिपयार्ड के शेयरों का न्यूनतम प्राइस मंगलवार के बंद भाव 1,673 रुपये से 8% कम है। सरकार के पास कोचीन शिपयार्ड में फिलहाल 72.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल

उन्होंने कहा, ‘‘कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) में बिक्री पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगी। खुदरा निवेशक और कर्मचारी गुरुवार 17 अक्टूबर को बोली लगा सकते हैं।’’ सरकार 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 65.77 लाख शेयरों का विनिवेश करेगी। ज्यादा बोली आने पर अतिरिक्त 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी होगा। कंपनी में 1,540 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग 2,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। ओएफएस खुदरा निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों के लिए गुरुवार को खुलेगा।

ये भी पढ़ें:18% सब्सक्राइब हुआ देश का सबसे बड़ा आईपीओ, चेक करें GMP समेत अन्य डिटेल
ये भी पढ़ें:₹3 के शेयर को खरीदने टूटे निवेशक, 6% तक चढ़ गया भाव, कंपनी का बड़ा ऐलान

कंपनी के शेयरों के हाल

आपको बता दें कि कोचीन शिपयार्ड के शेयर पिछले छह महीने में 59% और इस साल YTD में अब तक 145% तक चढ़ गया है। पिछले एक साल के परफॉर्मेंस को देखें तो यह शेयर सालभर में 216% तक चढ़ गया है। इस दौरान इसकी कीमत 529 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है। पिछले पांच साल में इस शेयर में 900% से अधिक की तेजी देखी गई है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 2,977.10 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 435.75 रुपये है। इसका मार्केट कैप 43,987.1 करोड़ रुपये है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।