मोदी सरकार की 20 रुपये वाली स्कीम, कब कर सकते हैं क्लेम, जानें सबकुछ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • PM Suraksha Bima Yojana: योजना के लिए हर साल सिर्फ 20 रुपये ही खर्च करने होते हैं
  • इस योजना के तहत दुर्घटना से मौत या विकलांगता को कवर किया जाता है
PM Modi

PM Suraksha Bima Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में कई ऐसी योजनाएं शुरू की थीं, जिसका एक बड़े वर्ग को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की सुविधा मिलती है। उदाहरण के सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इसके जरिए निवेशक को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की रकम सुनिश्चित हो जाती है। वहीं, बीमा कवरेज के लिए भी सरकार ने दो योजनाएं शुरू की थी। इनमें से एक योजना के लिए तो हर साल सिर्फ 20 रुपये ही खर्च करने होते हैं। आइए योजना डिटेल जान लेते हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

इस योजना के तहत दुर्घटना से मौत या विकलांगता को कवर किया जाता है। योजना की अवधि 1 जून से अगले साल 31 मई तक की होती है। हालांकि, इस अवधि के दौरान आप कभी भी योजना से जुड़ सकते हैं। जब से जुड़ेंगे तभी से कवरेज शुरू हो जाती है। योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये का सालाना प्रीमियम देना होता है। यह प्रीमियम सिर्फ 31 मई तक के लिए वैलिड होता है। इसके बाद दोबार प्रीमियम देकर अगले एक साल के लिए कवरेज लिया जा सकता है। योजना प्रीमियम के लिए ऑटो-डेबिट की सहमति दी जाती है।

योजना के लिए उम्र की अवधि?

योजना से जुड़ने के लिए उम्र 18 साल से 70 साल के बीच है। मतलब ये कि इस अवधि में कभी भी आप जुड़ सकते हैं।

क्या-क्या कवरेज?

योजना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर ₹2 लाख की रकम मिलती है। यह एक तरह से टर्म इंश्योरेंस की तरह है। वहीं, दोनों आंखों के कुल और अपरिवर्तनीय नुकसान या दोनों हाथों या पैरों के उपयोगी न होने जैसे नुकसान हो तो ₹2 लाख रुपये मिलते हैं। अगर एक आंख की रोशनी के कुल और अपरिवर्तनीय नुकसान या एक हाथ या पैर के उपयोगी न होने जैसे नुकसान होते हैं तो ₹1 लाख मिलते हैं। इस पॉलिसी के साथ कोई मेच्योरिटी लाभ या सरेंडर लाभ उपलब्ध नहीं है।

कैसे करें आवेदन?

ग्राहक अपने प्राइवेट या सरकारी बैंक की नेट बैंकिंग के जरिए भी योजना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए नेट बैंकिंग में लॉग-इन कर इंश्योरेंस सेक्शन में जाना होगा। वहां, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ऑप्शन दिखता है। बैंक अकाउंट चुनकर नामांकन और ऑटो-डेबिट की सहमति दे देते हैं तो आगे की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसके बाद आवेदन की पुष्टि होने पर रसीद डाउनलोड की जा सकती है। आपको बता दें कि यदि किसी व्यक्ति के कई बैंक खाते हैं, तो वह केवल एक ही खाते के माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।