Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Modi govt scheme Sukanya Samriddhi Yojana interest rate benefits other details
₹250 में खुलवा सकते हैं यह सरकारी खाता, मैच्योरिटी पर मिलेंगे ₹71.82 लाख, कैलकुलेशन- जानिए

₹250 में खुलवा सकते हैं यह सरकारी खाता, मैच्योरिटी पर मिलेंगे ₹71.82 लाख, कैलकुलेशन- जानिए

संक्षेप:

इस योजना में फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही के लिए तय किया गया है। यही ब्याज दर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में भी मिलती है, यानी पोस्ट ऑफिस स्कीमों में यह सबसे ऊंचे रिटर्न वाली योजनाओं में शामिल है।

Dec 07, 2025 07:53 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकारी स्कीम सुकन्या समृद्धि अकाउंट (SSA), जिसे आम तौर पर सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) कहा जाता है, आज भी माता-पिता के लिए सबसे आकर्षक स्मॉल सेविंग स्कीम बनी हुई है। बता दें कि बेटियों की लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा के लिए इसे सरकार ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू किया था। इस योजना में फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही के लिए तय किया गया है। यही ब्याज दर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में भी मिलती है, यानी पोस्ट ऑफिस स्कीमों में यह सबसे ऊंचे रिटर्न वाली योजनाओं में शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

3.25 लाख करोड़ रुपये जमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बताया कि पूरे देश में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं और अब तक इसमें 3.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो चुके हैं। यह इस बात का सबूत है कि लोग अपनी बेटियों की पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए SSY को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। इस स्कीम में माता-पिता या अभिभावक बच्ची के नाम पर अकाउंट खोलते हैं और मैच्योरिटी पर पूरा पैसा बेटी की पढ़ाई या शादी पर खर्च किया जा सकता है।

टैक्स फ्री कमाई और 21 साल में मैच्योरिटी

सरकार हर तिमाही इस योजना की ब्याज दर की समीक्षा करती है और मौजूदा दर 8.2% है। SSY की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है और पुरानी टैक्स व्यवस्था वाले करदाताओं को धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स लाभ भी मिलता है। योजना में कम से कम 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। जमा करने की अवधि 15 साल होती है, जबकि अकाउंट 21 साल में मैच्योर होता है—इस दौरान आखिरी 6 साल बिना जमा किए भी ब्याज मिलता रहता है।

बेटी को मिलेगा 71.82 लाख रुपये

अगर कोई अभिभावक बेटी के जन्म से ही हर साल 1.50 लाख रुपये SSY में जमा करता है, तो 15 साल में कुल जमा राशि 22.50 लाख रुपये हो जाएगी। मौजूदा 8.2% ब्याज दर से इस राशि पर करीब 49.32 लाख रुपये का ब्याज जुड़ता है, जिसके बाद बच्ची को 21 साल की उम्र में लगभग ₹71,82,119 रुपये मिलते हैं। यह स्कीम कम जोखिम के साथ बड़ा कॉर्पस बनाने का आसान तरीका माना जाता है, जिसमें गारंटीड रिटर्न, टैक्स लाभ और सरकार की सुरक्षा, तीनों एक साथ मिलते हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।