₹20 लाख तक का लोन, मामूली ब्याज, बिना गारंटी! मोदी सरकार की इस स्कीम का जानें पूरा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सरकार ने मुद्रा योजना को चार कैटेगरी में बांटा है
  • ये चार कैटेगरी- शिशु, किशोर, तरुण और तरुणप्लस हैं
  • साल 2024 में सरकार ने तरुणप्लस कैटेगरी को लॉन्च किया था
  • इस नई कैटेगरी में लाभार्थी को 10 लाख से 20 लाख रुपये के बीच लोन की सुविधा मिलती है

मोदी सरकार की योजना
मोदी सरकार की है योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में कई बड़ी योजनाएं शुरू की थीं। इनमें ज्यादातर योजनाओं में लोगों को लोन के जरिए आत्मनिर्भर बनने की कोशिश की जाती है। मोदी सरकार की ऐसी ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी है। इस योजना के तहत लाभार्थी को सस्ती ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

मुद्रा योजना में चार कैटेगरी

सरकार ने मुद्रा योजना को चार कैटेगरी में बांटा है। ये चार कैटेगरी- शिशु, किशोर, तरुण और तरुणप्लस हैं।

शिशु: 50,000 रुपये तक के लोन को कवर करता है।

किशोर: 50,000 रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के लोन को कवर करता है।

तरुण: 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के लोन को कवर करता है।

तरुणप्लस: 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के लोन को कवर करता है।

बता दें कि साल 2024 में सरकार ने तरुणप्लस कैटेगरी को लॉन्च किया था। इस नई कैटेगरी में लाभार्थी को 10 लाख से 20 लाख रुपये के बीच लोन की सुविधा मिलती है। इन चार कैटेगरी में लोन बिना गारंटी के मिलेगा। इसका मतलब बिना जांच के लोन मिलना नहीं है। बैंक या संबंधित ऋणदाता आवेदक की पात्रता, कारोबार की जरूरत, दस्तावेज और भुगतान क्षमता के आधार पर फैसला करता है। ब्याज दर भी संबंधित ऋणदाता और लागू RBI नियमों के अनुसार तय होती है।

किन कामों के लिए मिल सकता है पैसा?

मुद्रा लोन का इस्तेमाल कई तरह के छोटे कारोबार में किया जा सकता है। इसमें दुकान, सर्विस सेंटर, छोटे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, व्यापार, ट्रांसपोर्ट, डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन जैसी कृषि से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल हैं। लोन का इस्तेमाल कारोबार की वर्किंग कैपिटल और टर्म फाइनेंस जैसी जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

बता दें कि मुद्रा लोन बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों, NBFC और माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के जरिए लिया जा सकता है। सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का भी इस्तेमाल बढ़ाया है।

योजना की उपलब्धियां

मार्च 2026 तक शिशु कैटेगरी के अंतर्गत कुल 9.02 लाख करोड़ रुपये के लोन बांटे गए। वहीं, किशोर कैटेगरी के तहत 6.22 लाख करोड़ रुपये और तरुण कैटेगरी के तहत 1.09 लाख करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। ये लोन महिलाओं को दिए गए हैं। अल्पसंख्यक ऋण प्राप्तकर्ता की बात करें तो शिशु योजना के तहत 1.33 लाख करोड़ रुपये, किशोर योजना के तहत 1.54 लाख करोड़ रुपये और तरुण योजना के तहत 0.62 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹20 लाख तक का लोन, मामूली ब्याज वो भी बिना गारंटी!