Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़modi government to give 15000 rs instantly on joining your first job detail is here
नौकरी ज्वाइन करते ही 15000 रुपये का तोहफा, कमाल की है मोदी सरकार की ये स्कीम

नौकरी ज्वाइन करते ही 15000 रुपये का तोहफा, कमाल की है मोदी सरकार की ये स्कीम

संक्षेप: PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: ईपीएफओ में पहली बार रजिस्टर्ड कर्मचारियों को लक्षित करते हुए एक महीने का ईपीएफ वेतन, अधिकतम 15,000 रुपये दो किश्तों में दिया जाएगा। बता दें कि इसके पात्र 1 लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारी होंगे।

Sat, 8 Nov 2025 04:16 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते दिनों केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की थी जिसमें पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को पैसे दिए जाएंगे। इसका नाम-प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) है। करीब 99,446 करोड़ रुपये के खर्च से शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य 2 वर्षों की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगारों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ 1 अगस्त, 2025 से 31 जुलाई, 2027 के बीच सृजित रोजगारों पर लागू है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो हिस्से में है योजना

पीएम-वीबीआरवाई योजना के दो हिस्से हैं जिनमें एक कर्मचारियों के लिए तो दूसरा कंपनियों के लिए है। दरअसल, ईपीएफओ में पहली बार रजिस्टर्ड कर्मचारियों को लक्षित करते हुए एक महीने का ईपीएफ वेतन, अधिकतम 15,000 रुपये दो किश्तों में दिया जाएगा। बता दें कि इसके पात्र 1 लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारी होंगे। पहली किश्त 6 महीने की सेवा के बाद,दूसरी किश्त 12 महीने की सेवा और कर्मचारी द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद देय होगी। प्रोत्साहन राशि का हिस्सा एक निश्चित अवधि के लिए बचत या जमा खाते में रखा जाएगा और कर्मचारी बाद में इसे निकाल सकेगा।

नियोक्ताओं को भी मदद

सरकार की इस योजना में नियोक्ताओं या कंपनियों को भी मदद की जाए रही है। योजना के तहत सभी सेक्टरों में अतिरिक्त रोजगार सृजन को कवर करेगा, जिसमें विनिर्माण सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियोक्ताओं को एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सरकार कम से कम छह महीने तक निरंतर रोजगार वाले प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए दो वर्षों तक नियोक्ताओं को 3000 रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन देगी। विनिर्माण सेक्टर के लिए प्रोत्साहन राशि को तीसरे और चौथे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा।

ईपीएफओ के साथ पंजीकृत प्रतिष्ठानों को कम से कम छह महीने के लिए निरंतर आधार पर कम से कम दो अतिरिक्त कर्मचारी (50 से कम कर्मचारियों वाले नियोक्ताओं के लिए) या पांच अतिरिक्त कर्मचारी (50 या अधिक कर्मचारियों वाले नियोक्ताओं के लिए) नियुक्त करने की आवश्यकता होगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।