Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़modi government scheme in you can use credit card limit and other detail is here
मोदी सरकार इन योजनाओं में दे रही क्रेडिट कार्ड, चेक करें लिमिट

मोदी सरकार इन योजनाओं में दे रही क्रेडिट कार्ड, चेक करें लिमिट

संक्षेप:

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और दूसरी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) भी ऐसी ही योजनाएं हैं, जहां सरकार क्रेडिट कार्ड देती है। इसके अलावा पीएम-स्वनिधि में भी यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। इस कार्ड के जरिए सरकार लोगों को आसान ऋण उपलब्ध कराती है।

Wed, 3 Dec 2025 04:12 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिसमें लोगों को अपने कारोबार के लिए पैसे का इंतजाम हो जाता है। वहीं, कुछ योजनाओं में सरकार अलग-अलग तरह के क्रेडिट कार्ड भी जारी करती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और दूसरी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) भी ऐसी ही योजनाएं हैं। इसके अलावा पीएम-स्वनिधि में भी यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। इस कार्ड के जरिए सरकार लोगों को आसान ऋण उपलब्ध कराती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योजना के बारे में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 को शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत भी मुद्रा कार्ड दिया जाता है। इस योजना में लोन की लिमिट अलग-अलग कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक है। मुद्रा लोन की चार कैटेगरी में शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस हैं।

ये हैं 4 कैटेगरी

शिशु: 50,000/- रुपये तक के ऋण मिलते हैं

किशोर: 50,000/- रुपये से 5 लाख रुपये तक के ऋण मिलते है

तरुण: 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का ऋण शामिल है

तरुण प्लस: 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक के ऋण मिलते हैं

किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की शुरुआत हुई थी। यह भी एक तरह का क्रेडिट कार्ड है, जिसकी मदद से किसान खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, पशुपालन और डेयरी जैसे कामों के लिए तुरंत पैसा निकाल सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट आमतौर पर 3 लाख रुपये तक दी जाती है, और ब्याज की दर भी बहुत कम होती है। कई राज्यों में समय पर भुगतान करने पर किसानों को 4% तक ब्याज सब्सिडी भी मिल जाती है। KCC का कार्ड एटीएम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे किसान को तत्काल नकद उपलब्ध हो जाता है और बैंक जाने की जरूरत नहीं रहती।

पीएम-स्वनिधि

बीते फरवरी के आम बजट में सरकार ने इस स्कीम के तहत यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने का ऐलान किया था। इसकी लिमिट 30 हजार रुपये तक की तय की गई है। यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत से स्ट्रीट वेंडरों को किसी भी आकस्मिक व्यावसायिक और व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्काल ऋण उपलब्ध हो सकेगा। योजना में सरकार 15 से 50 हजार रुपये तक के लोन देती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।