मोदी सरकार का बैंक-बीमा कंपनियों के लिए सख्त आदेश, लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को खर्च घटाने के लिए सख्त आदेश दिए हैं
  • इसका असर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और उनके लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा
मोदी सरकार का बैंक-बीमा कंपनियों के लिए सख्त आदेश, लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

पीएम मोदी की आम जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद अब वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को खर्च घटाने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। इसका असर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और उनके लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा।

अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से ही करें बैठकें

रायटर्स के मुताबिक वित्तीय सेवा विभाग के आदेश के मुताबिक, सभी बैठकें, समीक्षाएं और सलाह-मशविरा अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही करनी होंगी। अगर शारीरिक मौजूदगी बिल्कुल जरूरी हो, तभी अलग से इजाजत दी जाएगी।

विदेश यात्राओं पर लगाम

बैंकों और संस्थानों के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और सीईओ की विदेश यात्राओं को तय सीमा के भीतर रखने का निर्देश दिया गया है। जब भी संभव हो, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया जाए।

EV इस्तेमाल करने का निर्देश

सरकार ने सभी संस्थानों से कहा है कि वे तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अपनाएं। आदेश में लिखा है, "हर संस्थान अपने मुख्यालय और ब्रांचों में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की जगह ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल करें।"

पीएम मोदी की क्या है अपील

वित्त मंत्रालय का यह आदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से खर्च में संयम बरतने और खर्च कम करने को कहा था। दरअसल, बढ़ते ईरान युद्ध के चलते सरकार आर्थिक प्रभाव से बचने की तैयारी में है।

पहले कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट

अभी बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दुनिया के बढ़ते संकटों को तुरंत नहीं रोका गया, तो गरीबी के खिलाफ दशकों की मेहनत से हासिल की गई प्रगति गंभीर खतरे में पड़ जाएगी।

उन्होंने कहा, "दुनिया नई चुनौतियों का सामना कर रही है।" उन्होंने हिंदी में समझाते हुए कहा, "पहले कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हो गए, और अब ऊर्जा संकट है। यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं वाला दशक बनता जा रहा है।"

रुपये पर भारी पड़ रहा मिडिल ईस्ट संकट

मिडिल ईस्ट में लंबा चल रहा संकट भारत की विकास दर को धीमा कर सकता है, महंगाई बढ़ा सकता है और भुगतान संतुलन पर दबाव डाल सकता है। भारतीय रुपया पहले ही रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका है और इस साल एशिया में सबसे कमजोर रहा है। कई राज्यों ने खर्च कम करने के लिए अपने कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन घर से काम करने के निर्देश दिए हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,