मोदी सरकार दे रही 5 लाख रुपये लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, कैसे मिलेगा फायदा, समझें

मोदी सरकार दे रही 5 लाख रुपये लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, कैसे मिलेगा फायदा, समझें

संक्षेप:

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि क्रेडिट गारंटी कवर को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किया जा रहा है। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों सेक्टर के लिए आने वाले पांच वर्षों में ₹1.5 लाख करोड़ अतिरिक्त क्रेडिट खुलने की उम्मीद है।

Oct 14, 2025 08:12 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसके जरिए कर्ज लेकर आप अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। सरकार का फोकस सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) और स्टार्टअप सेक्टर पर है। बीते एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे जुड़े कुछ अहम ऐलान भी किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वित्त मंत्री ने Udyam Portal पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों के लिए एक विशेष ME-Card ( माइक्रो एंटरप्राइजेज कार्ड) योजना शुरू करने की घोषणा की। बजट में वित्त मंत्री ने बताया था कि इस कार्ड की अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये होगी और पहले वर्ष में 10 लाख ME-Card जारी किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य छोटे उद्योगों को तत्काल वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराना और बैंकों से ऋण प्रक्रिया को सरल बनाना है।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा

वित्त मंत्रालय ने बताया था कि ME-Card के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी अपने व्यापारिक खर्चों, इनवेंट्री खरीद और अन्य वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। कार्ड से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा और इसे UPI और नेशनल क्रेडिट गारंटी प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। कार्ड के तहत लोन स्वीकृति के लिए बैंक अपनी आंतरिक लेंडिंग नीतियों के अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क ले सकेंगे। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि क्रेडिट गारंटी कवर को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किया जा रहा है। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए आने वाले पांच वर्षों में ₹1.5 लाख करोड़ अतिरिक्त क्रेडिट खुलने की उम्मीद है।

निवेश और टर्नओवर की लिमिट

वहीं, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड MSME इकाइयों को अब ₹20 करोड़ तक के टर्म लोन की सुविधा मिलेगी, जिससे निर्यात क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। इसके अलावा, MSME वर्गीकरण की सीमाओं में भी संशोधन किया गया है। अब निवेश और टर्नओवर की सीमा को क्रमशः 2.5 गुना और 2 गुना बढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य MSME इकाइयों को स्केलेबल बनाना, टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट को प्रोत्साहन देना और पूंजी तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।