Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़modi gov pm vishwakarma yojana loan 3 lakh rs 5 percent interest rate who is beneficial know here
5% ब्याज पर 3 लाख रुपये तक लोन, बड़े काम की मोदी सरकार की यह स्कीम

5% ब्याज पर 3 लाख रुपये तक लोन, बड़े काम की मोदी सरकार की यह स्कीम

संक्षेप: पीएम-स्वनिधि हो या मुद्रा लोन, ये सभी योजनाएं स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करती हैं। ऐसी ही एक योजना- पीएम विश्वकर्मा है।  योजना के तहत 5% की रियायती ब्याज दर के साथ 1 लाख रुपये और 2 लाख रुपये तक का गिरवी-मुक्त ऋण समर्थन प्राप्त होता है।

Sun, 9 Nov 2025 02:40 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM vishwakarma yojana: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं लॉन्च की हैं जिसके जरिए लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए लोन मिलता है। पीएम-स्वनिधि हो या मुद्रा लोन, ये सभी योजनाएं स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करती हैं। ऐसी ही एक योजना- पीएम विश्वकर्मा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है पात्रता की शर्तें

योजना के तहत पात्रता की शर्त है कि लाभार्थी अपने हाथों एवं औजारों से काम करता हो। 18 पारंपरिक पेशों में से किसी एक में काम करता हो। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। यह भी जरूरी है कि पिछले 5 वर्ष में अभ्यर्थी द्वारा इससे मिलती जुलती केंद्र/राज्य सरकार की किसी भी ऋण आधारित योजना के अंतर्गत कोई भी लोन स्वरोजगार/व्यापार विस्तार के लिए नहीं लिया गया हो। योजना के अंतर्गत लाभ परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य तक सीमित रहेगा। योजना के अंतर्गत परिवार को पति, पत्नी एवं अविवाहित संतान के रूप में परिभाषित किया गया है।

इसके अलावा अभ्यर्थी/पारिवारिक सदस्य सरकारी सेवा में पदस्थ नहीं होना चाहिए। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के एजेंट कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों का पंजीकरण पोर्टल पर करते हैं। इसके लिए सरकार ने प्रक्रिया निर्धारित की है ताकि प्रत्येक विश्वकर्मा का रजिस्ट्रेशन बायोमीट्रिक के प्रयोग से आधार पुष्टिकरण द्वारा किया जा सके।

पीएम विश्वकर्मा में कितना लोन मिलता है?

योजना के तहत 5% की रियायती ब्याज दर के साथ 1 लाख रुपये (पहली किस्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किस्त) तक का गिरवी-मुक्त ऋण समर्थन प्राप्त होता है। भारत सरकार 8% की सीमा तक ब्याज अनुदान देती है और यह रकम बैंकों को अग्रिम रूप से प्रोवाइड की जाती है। यह योजना, शिल्पकारों को बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण, 15000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन तथा डिजिटल लेनदेन और विपणन सहायता के लिए प्रोत्साहन सहित कौशल उन्नयन के तरीके प्रदान करती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।