Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़modi gov pm suraksha bima yojana premium of 20 rs per year for 2 lakh insurance check detail
सिर्फ 20 रुपये में 2 लाख रुपये का कवर, मोदी सरकार की है जबरदस्त स्कीम

सिर्फ 20 रुपये में 2 लाख रुपये का कवर, मोदी सरकार की है जबरदस्त स्कीम

संक्षेप:

दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में 18-70 वर्ष की आयु के लोगों को 2 लाख रुपये तक का आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता कवर दिया जाता है। इस योजना का न्यूनतम प्रीमियम 2 रुपये प्रति माह से कम है।

Nov 26, 2025 04:42 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसे गरीबों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था। ऐसी ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) भी है। इस योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम पर 2 लख रुपये का बीमा कवर मिलता है। योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले कार्यकाल में हुआ था लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में इस योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में 18-70 वर्ष की आयु के लोगों को 2 लाख रुपये तक का आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता कवर दिया जाता है। इस योजना का न्यूनतम प्रीमियम 2 रुपये प्रति माह से कम है।

योजना का कवर 1 जून से 31 मई तक एक वर्ष की अवधि के लिए होगा, जिसके लिए निर्धारित प्रपत्रों पर नामित व्यक्तिगत बैंक/ डाकघर खाते से ऑटो-डेबिट द्वारा शामिल होने/ भुगतान करने का विकल्प हर साल 31 मई तक देना होगा। किसी व्यक्ति की ओर से एक या विभिन्न बैंकों/ डाकघरों में कई बैंक/ डाकघर खाते रखने की स्थिति में, वह व्यक्ति केवल एक बैंक/ डाकघर खाते के माध्यम से ही इस योजना में शामिल होने के लिए पात्र है।

जीवन ज्योति बीमा योजना

ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (पीएमजेजेबीवाई) भी है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष 436 रुपये खर्च करने होते हैं। योजना में 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। योजना के तहत नामांकन के समय दिए गए विकल्प के अनुसार, खाताधारक के बैंक/ डाकघर खाते से ‘ऑटो डेबिट’ सुविधा के माध्यम से एक किस्त में प्रीमियम काटा जाता है। किसी भी कारण से ग्राहक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नामांकन की तिथि से 30 दिनों की पैसे लेने की अवधि लागू होगी।

योजना में हिस्सा लेने वाले बैंकों/ डाकघरों के 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी व्यक्तिगत बैंक/ डाकघर खाताधारक, जो शामिल होने/ ऑटो-डेबिट के लिए अपनी सहमति देते हैं, वे इस योजना में शामिल होने के हकदार हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।