Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़modi gov pm awas yojana home loan interest rate and subsidy detail is here
लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, मोदी सरकार की स्कीम से पूरा होगा अपने घर का सपना

लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, मोदी सरकार की स्कीम से पूरा होगा अपने घर का सपना

संक्षेप:

योजना को चार प्रमुख घटकों के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसमें ब्याज सब्सिडी योजना भी शामिल है। ब्याज सब्सिडी योजना के तहत ₹35 लाख तक कीमत वाले मकान के लिए ₹25 लाख तक का होम लोन लेने पर पहले ₹8 लाख के ऋण पर 12 वर्षों तक 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलेगी।

Jan 24, 2026 09:40 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Awas Yojana: अपने घर का सपना हर कोई देखता है। इस सपने को साकार करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की शुरुआत की। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में घर बनाने, खरीदने या किराए पर लेने के लिए एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को केंद्र सरकार की सहायता दी जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योजना के बारे में

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई आवास योजना लाने की घोषणा की थी। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के ऐसे परिवार, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है, योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना में ₹3 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार ईडब्ल्यूएस, ₹3 से ₹6 लाख तक एलआईजी और ₹6 से ₹9 लाख तक आय वाले परिवार एमआईजी श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

ब्याज सब्सिडी योजना

बता दें कि योजना को चार प्रमुख घटकों के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसमें ब्याज सब्सिडी योजना भी शामिल है। ब्याज सब्सिडी योजना के तहत ₹35 लाख तक कीमत वाले मकान के लिए ₹25 लाख तक का होम लोन लेने पर पहले ₹8 लाख के ऋण पर 12 वर्षों तक 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलेगी। इस मद में पात्र लाभार्थियों को ₹1.80 लाख तक की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड ट्रस्ट का कॉर्पस ₹1,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹3,000 करोड़ कर दिया गया है, जिससे बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से सस्ता ऋण उपलब्ध कराना आसान होगा।

सरकार का मानना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 योजना झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों, विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों और समाज के अन्य वंचित वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करके जनसंख्या के विभिन्न वर्गों में समानता सुनिश्चित करेगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।