Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़modi gov jan dhan accounts hold 2 lakh 75k cr rs in bank overdraft rupay credit card insurance detail here
जीरो बैलेंस पर ₹10000 ओवरड्राफ्ट, ₹2 लाख बीमा, धमाकेदार है मोदी सरकार की स्कीम

जीरो बैलेंस पर ₹10000 ओवरड्राफ्ट, ₹2 लाख बीमा, धमाकेदार है मोदी सरकार की स्कीम

संक्षेप:

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिसके जरिए करोड़ों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू के मुताबिक देश भर के जनधन खातों में वर्तमान में लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। 

Dec 07, 2025 08:38 am ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिसके जरिए करोड़ों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। ऐसी ही एक योजना जनधन खाते से जुड़ी है। इस योजना के तहत खाताधारकों को जीरो बैलेंस पर भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिल जाती है। इसके साथ ही अंतर्निहित बीमा वाले रुपे डेबिट कार्ड भी मिलता है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेसिक बचत बैंक जमा खाता (बीएसबीडीए) - कोई भी भारतीय नागरिक जो मानक बैंक खाता खोलने के लिए पात्र है, वह बीएसबीडीए भी खोल सकता है। इस प्रकार के खाते में न्यूनतम शेष राशि रखने की जरूरत नहीं होती है। ट्रांजैक्शन बैंक शाखाओं, एटीएम और बैंकिंग सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से किए जा सकते हैं। प्रति माह निकासी अधिकतम चार तक सीमित है।

  • इसके अलावा औपचारिक कानूनी दस्तावेजों के बिना व्यक्तियों के लिए, छोटे खाते खोले जा सकते हैं। ये 12 महीनों के लिए वैध होते हैं और यदि पहले वर्ष के भीतर आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेज के लिए आवेदन का प्रमाण प्रस्तुत किया जाता है, तो इसे 12 महीनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
  • योजना के तहत सभी लाभार्थियों को ₹2 लाख (28 अगस्त 2018 से पहले खोले गए खातों के लिए ₹1 लाख) के दुर्घटना बीमा कवर के साथ एक निःशुल्क रुपे डेबिट कार्ड प्राप्त होता है। वही, लाभार्थी ₹10000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

2.75 लाख करोड़ रुपये जमा

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू के मुताबिक देश भर के जनधन खातों में वर्तमान में लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। अगर प्रति खाता औसतन देखें तो 4,815 रुपये होते हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने 57 करोड़ से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में शामिल किया। उन्होंने आगे कहा- करीब 78.2 प्रतिशत जन धन खाते ग्रामीण या अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं और 50 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।