कैंसर वैक्सीन ने दिखाया कमाल, एक ही दिन में 135% उछला इस कंपनी का शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना (Moderna) के शेयर में बुधवार (19 अगस्त) को 135% की तेजी देखने को मिली
  • शेयर में इस जोरदार तेजी की वजह मॉडर्ना और Merck द्वारा विकसित की जा रही एक पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन के उत्साहजनक क्लिनिकल ट्रायल नतीजे हैं
मॉडर्ना के शेयर में उछाल
मॉडर्ना के शेयर में जबरदस्त उछाल

Moderna stock: बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना (Moderna) के शेयर में इंट्रा-डे के दौरान चौंकाने वाली तेजी आई है। इस शेयर में बुधवार (19 अगस्त) को 135% की तेजी देखने को मिली। इस जबरदस्त उछाल के कारण मॉडर्ना के शेयर 149.63 डॉलर तक पहुंच गए। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 62.96 डॉलर पर बंद हुआ था। इतनी बड़ी तेजी की वजह क्या है, आइए डिटेल में जान लेते हैं।

क्या है मामला?

शेयर में इस जोरदार तेजी की वजह मॉडर्ना और Merck द्वारा विकसित की जा रही एक पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन के उत्साहजनक क्लिनिकल ट्रायल नतीजे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन ने त्वचा के कैंसर यानी मेलानोमा के दोबारा होने और शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने के जोखिम को कम करने में सफलता हासिल की है। मॉडर्ना के साथ डील की वजह से Merck के शेयर में भी तगड़ा उछाल आया और यह करीब 11 फीसदी की तेजी के साथ लगभग 150.14 डॉलर तक पहुंच गया।

मॉडर्ना के फाउंडर की दौलत में उछाल

मॉडर्ना के शेयर में आई जबरदस्त तेजी की वजह से कंपनी के को-फाउंडर रॉबर्ट लैंगर फिर से अरबपति बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट लैंगर की मॉडर्ना में लगभग 3% हिस्सेदारी है। बुधवार तक उनकी हिस्सेदारी की अनुमानित कीमत बढ़कर लगभग 1.7 अरब डॉलर हो गई जबकि एक दिन पहले यह लगभग 730 मिलियन डॉलर थी।

2 जनवरी को जब मॉडर्ना के शेयर 29.81 डॉलर के निचले स्तर पर थे तब उनकी हिस्सेदारी की कीमत लगभग 343 मिलियन डॉलर थी। शेयर में ताजा उछाल के कारण मॉडर्ना के एक अन्य सह-संस्थापक नौबार अफेयन की अनुमानित संपत्ति लगभग 184 मिलियन डॉलर बढ़कर 2.1 बिलियन डॉलर हो गई। मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बैंसल की संपत्ति लगभग 2.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 4.8 बिलियन डॉलर हो गई। इसके अलावा, मॉडर्ना के शुरुआती इन्वेस्टर टिमोथी स्प्रिंगर की अनुमानित संपत्ति भी $948 मिलियन बढ़कर लगभग $2.2 बिलियन हो गई।

मॉडर्ना की वैक्सीन का परीक्षण Keytruda नाम की कैंसर दवा के साथ किया गया। इसे mRNA कैंसर वैक्सीन का पहला सफल लेट-स्टेज ट्रायल माना जा रहा है। इस अध्ययन में कुल 1,137 हाई-रिस्क मरीजों को शामिल किया गया था। इनमें स्टेज IIB से स्टेज IV तक के मेलानोमा मरीज थे, जिनकी सर्जरी हो चुकी थी।कंपनियों ने कहा कि ट्रायल के दौरान कोई नई सुरक्षा संबंधी बड़ी चिंता सामने नहीं आई है। Merck के रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुख डेन ली के मुताबिक, कंपनियां आने वाले कुछ महीनों में नियामकीय मंजूरी को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू करने की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, मॉडर्ना ने अभी इस उपचार की कीमत तय नहीं की है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़कैंसर वैक्सीन ने दिखाया कमाल, एक ही दिन में 135% उछला इस कंपनी का शेयर