Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़minister ram mohan naidu says indigo filghts cancellation may be intentional
‘लगता है जानबूझ कर किया’, मंत्री राम मोहन नायडू ने Indigo पर लगाया बड़ा आरोप, CEO को निकालने का दिया संकेत

‘लगता है जानबूझ कर किया’, मंत्री राम मोहन नायडू ने Indigo पर लगाया बड़ा आरोप, CEO को निकालने का दिया संकेत

संक्षेप:

Indigo Flight: इस महीने इंडिगो ने करीब 5000 उड़ाने अबतक रद्द कर दी हैं। जिसके बाद देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर परेशान यात्रियों की कतार लग गई। सिविल एविएशन मिनिस्टर के राम मोहन नायडू ने इंडिगो पर बड़ा आरोप लगाया है।

Dec 10, 2025 01:31 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indigo Flight: इस महीने इंडिगो ने करीब 5000 उड़ाने अबतक रद्द कर दी हैं। जिसके बाद देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर परेशान यात्रियों की कतार लग गई। सिविल एविएशन मिनिस्टर के राम मोहन नायडू ने इंडिगो पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फ्लाइट्स कैंसिल हुई उससे एक सोची और समझी रणनीति का संकेत देता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर परिस्थितियों की मांग रही तो इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को भी निकाला जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:आज फिर 2% लुढ़का इंडिगो का शेयर, अब आगे क्या करें निवेशक?

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में के राम मोहन नायडू ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि उन्होंने यह सब जानबूझकर किया है। वो जिस तरह से काम करते हैं। उनका अपने काम पर जैसा कंट्रोल है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।” वो आगे कहते हैं, “यह पूरा मामला ऐसे खास समय पर कैसे सामने आया। कैसे स्थितियां बिगड़ी। हम इसकी पूरी जांच कर रहे हैं। जिसके बड़ा कड़ा और सही एक्शन लिया जाएगा।”

दो दिसंबर से बिगड़े हालात

इंडिगो की स्थिति 2 दिसंबर से बिगड़ना शुरू हुई। एविएशन कंपनी ने करीब 5000 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया। जिसकी वजह से देश भर के एयरपोर्ट्स पर स्थितियां बिगड़ी गई। यात्रियों की लम्बी कतारें एयरपोर्ट्स पर दिखने लगी।

ये भी पढ़ें:इंडिगो पर लटकी एक और जांच की तलवार, कम होने का नाम नहीं ले रही हैं मुश्किलें

10% तय उड़ानों की कटौती निर्देश

इससे पहले मंगलवार को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इंडिगो को अपने तय उड़ानों की संख्या को 10 प्रतिशत घटाने का निर्देश दिया था। वहीं, डीजीसीए ने पहले ही इंडिगो को अपने ऑपरेशंस को 5 प्रतिशत कटौती की बात कही थी। बता दें, 10 प्रतिशत मतलब 220 उड़ानें रद्द की जाएंगी।

अब भी समस्याओं से जूझ रही कंपनी

इंडिगो ने कल दावा किया कि उनकी उड़ानों की स्थिति एक बार फिर से सामान्य हो गई हैं। लेकिन इसके उलट बैंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद एयरपोर्ट पर 200 से अधिक फ्लाइट्स में व्यवधान देखने को मिला।

इंडिगो के सीईओ ने मंगलवार को जारी के वीडियो में दावा किया था कि 6 दिसंबर 2025 तक के सभी कैंसिल फ्लाइट्स का पैसा रिफंड कर दिया गया है। लेकिन कई मामले ऐसे सामने आए जिन्हें अबतक रिफंड नहीं मिला है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।