रॉकेट बना मिनीरत्न कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा रेवेन्यू, 1600% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
मिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर बुधवार को BSE में 20% चढ़कर 2364.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी के शेयर 6 साल में 1600% से ज्यादा चढ़ गए हैं।

मिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 2364.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। वित्त वर्ष 2026 के लिए मजबूत प्रोविजनल बिजनेस अपडेट के बाद एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर पिछले 6 साल में 1600 पर्सेंट से अधिक उछाल गए हैं।
अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू
मिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का रेवेन्यू 6400 करोड़ रुपये रहा है। इससे, पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 पर्सेंट बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 5076 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी ने अभी अपनी ऑर्डर बुक पर कोई अपडेट नहीं दिया है। ऑपरेशंस के लिहाज से वित्त वर्ष 2026 गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। कंपनी ने इंडियन नेवी को 8 वेसेल्स की डिलीवरी की है, जिसमें 2 प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स, 2 सर्वे वेसेल लार्ज शिप और 4 एंटी-सबमरीन वारफेयर सैलो वाटर क्रॉफ्ट्स शामिल हैं।
6 साल में 1600% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
मिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर पिछले 6 साल में 1600 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर 27 मार्च 2020 को 134.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 अप्रैल 2026 को 2364.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में 1135 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। एविएशन एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 1 अप्रैल 2021 को 190.05 रुपये पर थे। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर 1 अप्रैल 2026 को 2364.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 915 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। तीन साल में मिनीरत्न कंपनी के शेयर 415 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 210 पर्सेंट की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3535 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1366.05 रुपये है।
तीसरी तिमाही में मिनीरत्न कंपनी को 171 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
मिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 171 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इससे एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 98 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को सितंबर 2025 तिमाही में 154 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


