15 साल की ऊंचाई पर पहुंचे मिनीरत्न कंपनी के शेयर, तांबे के बढ़ते दाम से चमके शेयर

Dec 24, 2025 05:15 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मिनीरत्न कंपनी हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर बुधवार को BSE में 7% से अधिक चढ़कर 436.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 12 नवंबर 2010 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। यानी, कंपनी के शेयर बुधवार को 15 साल की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं।

15 साल की ऊंचाई पर पहुंचे मिनीरत्न कंपनी के शेयर, तांबे के बढ़ते दाम से चमके शेयर

मिनीरत्न कंपनी हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर बुधवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 436.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। मिनीरत्न कंपनी के शेयर 12 नवंबर 2010 के बाद से अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। यानी, हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर बुधवार को 15 साल की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिन में हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर 17 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं।

कंपनी के शेयरों में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी
वैश्विक बाजार में तांबे (कॉपर) की कीमतों में आए उछाल के बीच कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। मिनीरत्न कंपनी हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों में पिछले एक महीने में 39 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पिछले छह महीने में हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर 69 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, इस साल अब तक हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों में 75 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों ने बुधवार 24 दिसंबर को इंट्राडे के दौरान 439.30 रुपये के लेवल को भी छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 183.90 रुपये है।

इन वजहों से कंपनी के शेयरों में तेजी
मिनीरत्न कंपनी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयरों में कई फंडामेंटल कारकों की वजह से तेजी आई है। हाल में ही तांबे की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट्स में नई ऊंचाई पर पहुंची हैं। कॉपर का वायदा (कॉपर फ्यूचर्स) बुधवार को 0.66 पर्सेंट के उछाल के साथ 551.20 डॉलर पर पहुंच गया। यह अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब है, इसने इसी साल 7 दिसंबर को 589.50 डॉलर के हाई लेवल को छुआ था। इस साल अब तक कॉपर फ्यूचर्स में 36 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। कॉपर प्राइसेज के अलावा, चांदी की कीमतों में आई तेजी भी हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों के उछाल को सपोर्ट कर रही है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है। हिन्दुस्तान कॉपर ने वित्त वर्ष 2025 में करीब 5.37 लाख टन कॉपर का प्रॉडक्शन किया और वेदांता, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। हिन्दुस्तान कॉपर देश में इकलौती ऐसी वर्टिकल कॉपर प्रॉड्यूसर है, जो कि अपने खुद के माइन्ड ओर से रिफाइंड कॉपर का प्रॉडक्शन करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,