Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Miniratna Company Bharat Coking Coal IPO Subscribed over 8 times on First day GMP reached over 43 percent
पहले ही दिन लग गया 8 गुना से ज्यादा दांव, 23 रुपये शेयर का दाम, अभी से 10 रुपये का फायदा

पहले ही दिन लग गया 8 गुना से ज्यादा दांव, 23 रुपये शेयर का दाम, अभी से 10 रुपये का फायदा

संक्षेप:

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 23 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर अभी से 10 रुपये के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ पहले ही दिन 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है।

Jan 09, 2026 09:56 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मिनीरत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। भारत कोकिंग कोल का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए शुक्रवार 9 जनवरी को खुला और यह पहले ही दिन 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी का आईपीओ मंगलवार 13 जनवरी तक ओपन रहेगा। भारत कोकिंग कोल के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 43 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। भारत कोकिंग कोल के आईपीओ का टोटल साइज 1071 करोड़ रुपये तक का है।

23 रुपये शेयर का दाम, 10 रुपये चल रहा GMP
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 23 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर अभी से 10 रुपये के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो भारत कोकिंग कोल के शेयर 33 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, मौजूदा जीएमपी के हिसाब से जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 43 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार 16 जनवरी को लिस्ट होंगे। भारत कोकिंग कोल के शेयर BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

पहले ही दिन IPO पर 8 गुना से ज्यादा दांव
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का आईपीओ पहले ही दिन 8.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 9.45 गुना दांव लगा है, जबकि शेयरहोल्डर्स कैटेगरी में 10.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों का कोटा 16.45 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, एंप्लॉयीज कैटेगरी में 0.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 0.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 600 शेयर हैं।

क्या करती है कंपनी
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की शुरुआत साल 1972 में हुई है। कंपनी कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल के प्रॉडक्शन में सक्रिय है। भारत कोकिंग कोल, महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई है। 30 सितंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी 34 ऑपरेशनल माइंस के नेटवर्क को ऑपरेट करती है, जिसमें 4 अंडरग्राउंड, 26 ओपनकॉस्ट और 4 मिक्स्ड माइंस हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;