
59% तक टूट सकता है यह शेयर, एक्सपर्ट ने दी- पोर्टफोलियो से कम करने की सलाह, शेयर बेचने की होड़
आज कंपनी के शेयर 4% गिरकर ₹541.55 पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक 2025 में अब तक 21% नीचे है। शेयरों में यह गिरावट एक रिपोर्ट के बाद आई है। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने माइनिंग कंपनी पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट में 'रेड्यूस' रेटिंग बरकरार रखी है और ₹231 का टारगेट प्राइस दिया है।
GMDC Ltd Share: सरकारी माइनिंग कंपनी जीएमडीसी लिमिटेड के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। आज कंपनी के शेयर 4% गिरकर ₹541.55 पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक 2025 में अब तक 21% नीचे है। शेयरों में यह गिरावट एक रिपोर्ट के बाद आई है। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने माइनिंग कंपनी जीएमडीसी लिमिटेड पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट में 'रेड्यूस' रेटिंग बरकरार रखी है और ₹231 का टारगेट प्राइस दिया है। यह टारगेट सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से 59% की संभावित गिरावट दिखाता है। नुवामा ने वित्त वर्ष 2026 और 2027 के लिए जीएमडीसी के EBITDA अनुमान को क्रमशः 10% और 15% घटाया है। इसके पीछे कम लिग्नाइट वॉल्यूम और अधिक लागत को कारण बताया गया है।
क्या है रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, अगर एकमुश्त लाभ को हटाकर देखा जाए तो GMDC को सितंबर तिमाही में नेट लॉस दर्ज करना पड़ता। कंपनी की आय सालाना आधार पर 11% घट गई, जबकि EBITDA लगभग आधा रह गया। EBITDA मार्जिन भी घटकर 13.2% पर आ गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 24% था। कंपनी का थर्मल पावर प्लांट, जो सितंबर तिमाही में ही चालू हुआ है, मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जाकर ही पूरी क्षमता के करीब पहुंच पाएगा। इसी कारण वित्त वर्ष 2027 में लिग्नाइट वॉल्यूम में 26% की वृद्धि की संभावना जताई गई है, जिसे भावनगर खान के विस्तार से भी समर्थन मिलेगा।
ब्रोकरेज की राय
नुवामा का मानना है कि रेयर अर्थ मेटल्स से कोई ठोस कमाई वित्त वर्ष 2030 के बाद ही शुरू हो पाएगी। ब्रोकरेज ने कहा, 'हमने अपने अनुमानों में लिग्नाइट, कोयला और पावर से मिलने वाले सभी सकारात्मक पहलुओं को शामिल किया है।' इसके बावजूद GMDC के मौजूदा वैल्यूएशन—वित्त वर्ष 2027 और 2028 के अनुमानित ईवी/ईबीआईटीडीए के आधार पर क्रमशः 19 और 15 गुना- 'उच्च' माने गए हैं। बता दें कि GMDC पर कवरेज देने वाला नुवामा अकेला ब्रोकरेज है।





