20% उछला पेनी स्टॉक, हॉन्ग कॉन्ग से मिला है 16,65,00,000 रुपये का काम, कीमत ₹50 से कम

Jan 05, 2026 04:53 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: पेनी स्टॉक मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड (Mini Diamonds India Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 20 प्रतिशत की तेजी देखको मिली है। इसके पीछे की वजह कंपनी को मिला नया वर्क ऑर्डर है।

20% उछला पेनी स्टॉक, हॉन्ग कॉन्ग से मिला है 16,65,00,000 रुपये का काम, कीमत ₹50 से कम

Penny Stock: पेनी स्टॉक मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड (Mini Diamonds India Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 20 प्रतिशत की तेजी देखको मिली है। इसके पीछे की वजह कंपनी को मिला नया वर्क ऑर्डर है। बता दें, आज शेयरों में उछाल के बाद भी पेनी स्टॉक का भाव 50 रुपये से कम ही रहा है।

क्या मिला है काम?

एक्सचेंज को दी जानकारी में मिनी डायमंड्स लिमिटेड ने बताया है कि हॉन्ग कॉन्ग के एक क्लाइंट्स से 5 जनवरी 2025 को 16,65,00,000 रुपये का काम मिला है। कंपनी को लैब में बनाए गए डायमंड्स का काम मिला है। इस ऑर्डर को तीन महीने में पूरा करना है। वहीं, पेमेंट 150 दिन या उससे पहले होगा।

20% उछला शेयर

मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड के शेयर आज बीएसई में 25.65 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 20 प्रतिशत की उछाल के बाद 28.92 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद भी फिर से यह स्टॉक मुनाफावसूली का शिकार हो गया। जिसकी वजह से मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड के शेयर 10.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.55 रुपये के लेवल पर था। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 43.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 19.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 312 करोड़ रुपये का है।

1 साल से संघर्ष कर रहा है पेनी स्टॉक

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दो साल में मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 639 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में यह पेनी स्टॉक 6074 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सो में हो चुका है। 2025 में कंपनी ने अपने शेयरों को 5 टुकड़ों में बांट दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;