119% के ऊपर जा पहुंचा GMP, खुलने जा रहा यह IPO, 331 रुपये है शेयर का दाम
मुख्य बातें
- मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं
- कंपनी का आईपीओ मंगलवार से दांव लगाने के लिए खुल रहा है
- आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये है
- वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 396 रुपये जा पहुंचा है

मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ मंगलवार 14 जुलाई से दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 119 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP),लिस्टिंग पर बंपर फायदे का इशारा कर रहा है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 16 जुलाई तक ओपन रहेगा।
331 रुपये शेयर का दाम, 396 रुपये पहुंच गया GMP
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में शेयर का दाम 331 रुपये है। ग्रे मार्केट में फिलहाल कंपनी के शेयर 396 रुपये या 119.64 पर्सेंट के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 17 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार 21 जुलाई को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर्स श्रीधर आचार्य, एचके मधु, सौम्या मधु और रश्मि श्रीधर आचार्य हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.08 पर्सेंट है।
2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की दो लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को 2,64,800 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी प्लांट एंड मशीनरी के परचेज में होने वाले कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग में करेगी। साथ ही, कंपनी वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेगी और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में यह फंड लगाएगी।
क्या करती है मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक प्रिसिशन इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। रेलवे, एयरोस्पेस, डिफेंस, मेट्रो रेल और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज के लिए हाई-प्रिसिशन कंपोनेंट्स एंड असेंबलीज के डिजाइन, डिवेलपमेंट और प्रॉडक्शन में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी रेलवे कोच कंपोनेंट्स, ब्रेकिंग सिस्टम्स, डोर मैकेनिज्म, मेट्रो ट्रेन कप्लर्स, एयरोस्पेस एंड एयरोनॉटिकल कंपोनेंट्स, ड्रोन पार्ट्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट के लिए प्रिसिशन कंपोनेंट्स बनाती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी बेंगलुरु में 4 एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज को ऑपरेट करती है। 30 अप्रैल 2026 तक के डेटा के मुताबिक प्रॉडक्शन, क्वॉलिटी, डिजाइन, एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंस, एचआर और मैनेजमेंट फंक्शंस में 161 परमानेंट एंप्लॉयीज हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


