ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, IPO खुलने से पहले ही 350 रुपये पहुंच गया GMP, 331 रुपये है शेयर का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), कंपनी के आईपीओ प्राइस को पार कर गया है
  • आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये है
  • वहीं, ग्रे मार्केट प्रीमियम 350 रुपये जा पहुंचा है
  • कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 14 जुलाई से खुल रहा है और यह 16 जुलाई तक ओपन रहेगा
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, IPO खुलने से पहले ही 350 रुपये पहुंच गया GMP, 331 रुपये है शेयर का दाम

मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए मंगलवार 14 जुलाई से खुल रहा है। लेकिन, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम इसके आईपीओ प्राइस को भी पार कर गया है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में 105 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 16 जुलाई तक ओपन रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का है।

331 रुपये शेयर का दाम, 350 रुपये पहुंच गया GMP
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 350 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो लिस्टिंग पर निवेशकों को बंपर फायदा हो सकता है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के मंगलवार 21 जुलाई को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में आम निवेशक या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स दो लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2,64,800 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज प्लांट एंड मशीनरी खरीदने के कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग, वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। कंपनी के प्रमोटर्स श्रीधर आचार्य, एचके मधु, सौम्या मधु और रश्मि श्रीधर आचार्य हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.08 पर्सेंट है।

मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का क्या है बिजनेस?
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक प्रिसिशन इंजीनियरिंग कंपनी है। रेलवे, एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज के लिए हाई-एक्युरेशी मशीन्ड कंपोनेंट्स, शीट मेटल पार्ट्स और मिशन-क्रिटिकल एप्लीकेशंस के खातिर इंटीग्रेटेड असेंबलीज की मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। एयरोस्पेस वर्टिकल्स के लिए कंपनी एयरो-इंजन एप्लीकेशंस में इस्तेमाल होने वाले प्रिसिशन-मशीन्ड कंपोनेंट्स और सब-असेंबलीज बनाती है। डिफेंस इंडस्ट्री के लिए कंपनी मिसाल एयरफ्रेम कंपोनेंट्स, गाइडेंस सिस्टम हाउसिंग्स, स्ट्रक्चरल ब्रैकेट्स एंड माउंट्स और हाइड्रॉलिक सिलेंडर पार्ट्स बनाती है। 30 नवंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी बेंगलुरु में 4 एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज को ऑपरेट करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,