IPO पर टूट पड़े लोग, खुलते ही हो गया फुल, अभी 300 रुपये चल रहा है GMP

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ मंगलवार को खुलते ही फुल हो गया है
  • सुबह 11 बजे तक कंपनी के आईपीओ पर 1.74 गुना दांव लग गया है
  • आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये है, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 300 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं
Millworks Technologies IPO

मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पर लोग टूट पड़े हैं। कंपनी का आईपीओ खुलते ही फुल हो गया है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पर शुरुआती 1 घंटे में ही 1.74 गुना दांव लग गया है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों का शानदार परफॉर्मेंस जारी है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 90 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 16 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का है।

331 रुपये शेयर का दाम, 300 रुपये चल रहा ग्रे मार्केट प्रीमियम
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज (Millworks Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 331 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 300 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 631 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, ग्रे मार्केट के मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर निवेशकों को बंपर मुनाफा हो सकता है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर 21 जुलाई 2026 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

एक घंटे में ही IPO पर 1.74 गुना दांव
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) पर शुरुआती एक घंटे में ही 1.74 गुना दांव लग गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 2.37 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में मंगलवार सुबह 11 बजे तक गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 2.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स सिर्फ 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 800 शेयर हैं।

क्या करती है मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज?
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक प्रिसिशन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई है। कंपनी रेलवे, एयरोस्पेस, डिफेंस, मेट्रो रेल, ड्रोन और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज के लिए हाई-प्रिसिशन कंपोनेंट्स और असेंबलीज के डिजाइन, डिवेलपमेंट और प्रॉडक्शन का काम करती है। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज रेलवे कोच कंपोनेंट्स, ब्रेकिंग सिस्टम्स, डोर मैकेनिज्म, मेट्रो ट्रेन कप्लर्स, एयरोस्पेस एंड एयरोनॉटिकल कंपोनेंट्स, ड्रोन पार्ट्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट के लिए प्रिसिशन कंपोनेंट्स बनाती है। श्रीधर आचार्य, एच के मधु, सौम्या मधु, रश्मि श्रीधर आचार्य कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 65.08 पर्सेंट थी। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी प्लांट एंड मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।