लिस्टिंग के साथ ही ₹1165.10 पहुंचा शेयर, IPO को 92 गुना किया गया था सब्सक्राइब

Oct 24, 2025 10:57 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मिडवेस्ट आईपीओ (Midwest IPO) की शेयर बाजार में मजबूत लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर बीएसई में 9 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1165.10 रुपये और एनएसई में भी 9 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1165 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। ग्रे मार्केट में भी कंपनी का प्रदर्शन रहा अच्छा है।

लिस्टिंग के साथ ही ₹1165.10 पहुंचा शेयर, IPO को 92 गुना किया गया था सब्सक्राइब

मिडवेस्ट आईपीओ (Midwest IPO) की शेयर बाजार में मजबूत लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर बीएसई में 9 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1165.10 रुपये और एनएसई में भी 9 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1165 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। ग्रे मार्केट में भी कंपनी का प्रदर्शन रहा अच्छा है। जिसके बाद भी बेहतर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिली। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों का भाव 1189.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

मुनाफावसूली का शिकार हुआ शेयर

हालांकि, बाजार में छाई सुस्ती का असर इस कंपनी के शेयरों पर भी दिख रहा है। जिसकी वजह से इसमें बिकवाली भी देखने को मिली है। मिडवेस्ट के शेयरों का इंट्रा-डे लो लेवल 1136.70 रुपये रहा है।

मिडवेस्ट आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 रुपये था। कंपनी ने 14 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14910 रुपये का दांव लगाना पड़ा था।

92 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

मिडवेस्ट आईपीओ को 92 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी के आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 25.52 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी सेक्शन में 146.99 गुना और एनआईआई कैटगरी में 176.57 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

कितना था साइज?

मिडवेस्ट लिमिटेड आईपीओ का साइज 451.10 करोड़ रुपये का था। कंपनी आईपीओ के जरिए 23 लाख शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए 19 लाख शेयर जारी किया है। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खुला था।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 14 अक्टूबर को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 101 रुपये की छूट दी थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,