Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Midwest IPO GMP reached 107 rupee 92 times subscribed
₹107 पहुंचा GMP, 92 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, कल निवेशकों के लिए बड़ा दिन

₹107 पहुंचा GMP, 92 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, कल निवेशकों के लिए बड़ा दिन

संक्षेप:

Midwest IPO GMP: मिडवेस्ट आईपीओ के लिए कल यानी 24 अक्टूबर बड़ा दिन होगा। कंपनी की इस दिन लिस्टिंग प्रस्तावित है। जिन निवेशकों ने कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया है उनके लिए अच्छी खबर है। मौजूदा समय में आईपीओ ग्रे मार्केट में 100 से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

Thu, 23 Oct 2025 03:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Midwest IPO GMP: मिडवेस्ट आईपीओ के लिए कल यानी 24 अक्टूबर बड़ा दिन होगा। कंपनी की इस दिन लिस्टिंग प्रस्तावित है। जिन निवेशकों ने कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया है उनके लिए अच्छी खबर है। मौजूदा समय में आईपीओ ग्रे मार्केट में 100 से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निवेशकों ने खूब लगाया था पैसा

मिडवेस्ट आईपीओ को मोटा सब्सक्रिप्शन मिला है। तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान इस आईपीओ को 92.36 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 25.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्यूआईबी कैटगरी में 146.99 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 176.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

ये भी पढ़ें:9% चढ़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, इस वजह से दिखी हलचल

क्या चल रहा है जीएमपी?

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 10.05 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 10.05 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर संकेत दे रहा है। कल यानी 22 अक्टूबर को यह आईपीओ 103 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यानी तब से अबतक कंपनी के जीएमपी 4 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, 16 अक्टूबर को कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 145 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति थी।

क्या था प्राइस बैंड

मिडवेस्ट आईपीओ का प्राइस बैंड 1014 रुपये से 1065 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने 14 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14910 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 101 रुपये की छूट दी थी। बता दें, यह मेनबोर्ड आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह हुई थी।

ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाया

कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 अक्टूबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 135 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।