32000% से ज्यादा की तूफानी तेजी, अब 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • स्मॉलकैप कंपनी मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है
  • पांच साल में कंपनी के शेयर 32000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं
  • कंपनी अब अपने शेयरों को 10 टुकड़ों में बांटने जा रही है
  • कंपनी के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है
Midwest Gold

स्मॉलकैप कंपनी मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 5 साल में 32000 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर पांच साल में 12 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड अब अपने शेयर का बंटवारा करने जा रही है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार 30 जून 2026 को हुई मीटिंग में शेयरों के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) को मंजूरी दे दी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांटेगी। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटेगी।

32000% से ज्यादा उछल गए हैं मिडवेस्ट गोल्ड के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 32608 पर्सेंट चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 7 जुलाई 2021 को 12.46 रुपये पर थे। मिडवेस्ट गोल्ड के शेयर 3 जुलाई 2026 को 4075.45 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 12,257 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर 10,718 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार 3 जुलाई को 4910 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

कंपनी के शेयरों में एक साल में 325% की तेजी
स्मॉलकैप कंपनी मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड (Midwest Gold Limited) के शेयरों में पिछले एक साल में 325 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 958.65 रुपये से बढ़कर 4075.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड के शेयर पिछले 6 महीने में 11 पर्सेंट टूट गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3 पर्सेंट की गिरावट आई है। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5900 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 921.15 रुपये है।

क्या करती है मिडवेस्ट गोल्ड?
मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड (पहले नाम नोवा ग्रेनाइट्स) एक हैदराबाद स्थित स्मॉलकैप माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी है। ग्रेनाइट के प्रोसेस और एक्सपोर्ट के लिए साल 1990 में इसकी शुरुआत हुई। बाद में कंपनी ने गोल्ड माइनिंग और रिलेटेड मिनरल्स के कारोबार में कदम रखा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.78 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 41.22 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।