
33% घटा मुनाफा, एक झटके में 15% टूट गया शेयर, 415 रुपये पहुंचा शेयर का दाम
मल्टीबैगर कंपनी एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 415.30 रुपये पर पहुंच गए। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 33% घटकर 72 करोड़ रुपये रहा है।
एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर शुक्रवार को धड़ाम हो गए हैं। एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 415.30 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 423.15 रुपये पर बंद हुए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कमजोर वित्तीय नतीजों की वजह से कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है। पिछले पांच साल में एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 5 साल में 1500 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
33% घटा है कंपनी का मुनाफा
इंडस्ट्रियल गियर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली दिग्गज कंपनियों में से एक एलेकॉन इंजीनियरिंग का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 33 पर्सेंट घटकर 72 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 108 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4.3 पर्सेंट बढ़कर 552 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 529 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 717 बेसिस प्वाइंट (7.17 पर्सेंट) घटकर 19.8 पर्सेंट रहा है।
1500% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में 1578 पर्सेंट चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 8 जनवरी 2021 को 25.05 रुपये पर थे। एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर 9 जनवरी 2026 को BSE में 423.15 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 347 पर्सेंट का उछाल आया है। अगर पिछले 3 साल का देखें तो एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर 134 पर्सेंट चढ़ गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 716.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 348.05 रुपये है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



