
माइकोसॉफ्ट करेगा भारत में 17.5 अरब डॉलर का निवेश, PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीईओ, AI को मिलेगी रफ्तार
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। पहले सत्या नडेला और फिर पीएम मोदी ने इस मीटिंग की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। पहले सत्या नडेला और फिर पीएम मोदी ने इस मीटिंग की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इस मीटिंग के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 2026 से 2030 की बीच कंपनी भारत में 17.50 अरब डॉलर का निवेश करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने बताया कि पीएम मोदी से इंडिया में एआई की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुआ। सत्या नडेला ने लिखा कि कंपनी एआई के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल पर यह निवेश करेगी। बता दें, माइक्रोसॉफ्ट का यह एशिया में अबतक का सबसे बड़ा निवेश होने जा रहा है।
इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सत्या नडेला के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखते हैं, “जब भी एआई की बात आती है दुनिया भारत को आशावादी नजरों से देखती है। सत्या नडेला के साथ काफी सकारात्मक बातचीत हुई है। यह देखकर काफी खुशी हो रही है कि भारत वह देश है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अबतक का सबसे बड़ा निवेश कर रही है।”
2 करोड़ भारतीयों को एआई सिखाएगी कंपनी
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कहा कि 2030 तक एक करोड़ भारतीयों को कंपनी एआई सिखाएगी। कंपनी ने बताया कि पिछले 10 महीनों में 56 लाख भारतीयों को कंपनी ने एआई की ट्रेनिंग दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उन्होंने डीजीटी के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी 2026 के मध्य तक नया डाटा सेंटर शुरू कर देगी। कंपनी का यह डाटा सेंटर हैदराबाद में स्थित है।
2026 के बाद भी एआई डाटा सेंटर में निवेश करती रहेगी कंपनी
इसी महीने की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट के इंडिया प्रेसीडेंट पुनीत चंडोक ने कहा था कि कंपनी AI आधारित तैयार डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में 2026 के बाद निवेश करती रहेगी।





