बोनस शेयर और स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान, भाव 80 रुपये से भी कम
शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी ने बताया कि मौजूदा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। कंपनी 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी।

F Mec international financial share: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी यानी एनबीएफसी- F मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। इस कंपनी ने बोनस शेयर और स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलन किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा- हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी ने मौजूदा इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन और कंपनी के बोनस इक्विटी शेयरों के इश्यू के लिए पात्र सदस्यों को निर्धारित करने के मकसद से मंगलवार, 26 मई 2026 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में तय किया गया है।
क्या है पूरा प्लान?
शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी ने बताया कि मौजूदा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। यानी अब प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये हो जाएगी। इसे शेयरों का विभजन या स्टॉक स्प्लिट कहा जाता है। आमतौर पर इस कदम का मकसद छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना और शेयर की लिक्विडिटी में सुधार करना होता है। इसके साथ ही कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। कंपनी 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी हर 10 शेयर पर निवेशकों को 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने 26 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। मतलब ये कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का लाभ पाने के पात्र होंगे।
क्या है फैसले की वजह?
स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की घोषणा से आमतौर पर निवेशकों की रुचि बढ़ती है। इससे शेयर की कीमत अपेक्षाकृत कम हो जाती है और रिटेल निवेशकों के लिए निवेश करना आसान बनता है।
शेयर का परफॉर्मेंस
F मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी पिछली कीमत 79.82 रुपये थी। वहीं, शेयर शुक्रवार को 79.23 रुपये पर क्लोज हुआ। मार्च 2026 में शेयर 58 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। मई 2025 में शेयर 150 रुपये के स्तर पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।
शेयर का परफॉर्मेंस
F मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो प्रमोटर की हिस्सेदारी 36.91 फीसदी की है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 63.09 फीसदी की है। प्रमोटर में पंकज कुमार, नीरज जैन, मनोज कुमार जैन और महिमा जैन शामिल हैं। कंपनी की प्रोफाइल की बात करें तो डिपॉजिट नहीं लेने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। इसके अलावा, यह कंपनी एक लिस्टेड एंटिटी है और इसके इक्विटी शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE Limited) पर ट्रेड होते हैं।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

