
7 दिन से लगातार अपर सर्किट, निवेशकों के पैसे हुए डबल, ₹22 के शेयर ने किया हैरान
आज यह शेयर ₹22.52 पर आ गया। कंपनी के शेयर पर ₹5 का प्राइस बैंड लागू है, जिसके चलते इसमें 4.99% की अधिकतम तेजी के बाद रेगुलेटरी तौर पर आगे की बढ़त पर रोक लग गई। अपर सर्किट लगना आमतौर पर मजबूत डिमांड और पॉजिटिव सेंटीमेंट का संकेत माना जाता है।
TCI Finance Share: शेयर बाजार में इन दिनों टीसीआई फाइनेंस (TCI Finance) के शेयर चर्चा में हैं। कंपनी के शेयर में लगातार पिछले 7 दिन से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। आज बुधवार को भी इस शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा। आज यह शेयर ₹22.52 पर आ गया। कंपनी के शेयर पर ₹5 का प्राइस बैंड लागू है, जिसके चलते इसमें 4.99% की अधिकतम तेजी के बाद रेगुलेटरी तौर पर आगे की बढ़त पर रोक लग गई। अपर सर्किट लगना आमतौर पर मजबूत डिमांड और पॉजिटिव सेंटीमेंट का संकेत माना जाता है। बता दें कि इससे पहले 20% का अपर सर्किट लिमिट था फिर इसे 10% कर दिया गया था। अब यह 5% का अपर सर्किट लिमिट है।
क्या है डिटेल
ट्रेडिंग डेटा पर नजर डालें तो इस दिन करीब 41,909 शेयरों का कारोबार हुआ और कुल टर्नओवर लगभग ₹0.094 करोड़ रहा। माइक्रो-कैप कंपनी होने के बावजूद डिमांड सप्लाई से ज्यादा रही, जिसकी वजह से शेयर अपर सर्किट पर फ्रीज हो गया। सेक्टर की तुलना में भी टीसीआई फाइनेंस का प्रदर्शन बेहतर रहा। जिस दिन NBFC सेक्टर करीब 0.89% चढ़ा, उसी दिन टीसीआई फाइनेंस के शेयर में 4.3% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, सेंसेक्स सिर्फ 0.12% बढ़ा, जिससे इस स्टॉक की मजबूती और ज्यादा साफ नजर आई।
7 दिन में पैसे डबल
पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें तो टीसीआई फाइनेंस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बीते 7 ट्रेडिंग सेशंस में शेयर 100% से ज्यादा यानी करीब 104.73% चढ़ चुका है। तकनीकी नजरिए से यह स्टॉक अपने 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के सभी मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। हालांकि, डिलीवरी वॉल्यूम में गिरावट भी देखने को मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फिलहाल इसमें लंबी अवधि के निवेश से ज्यादा शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग और सट्टेबाजी हावी हो सकती है।
कंपनी का कारोबार
टीसीआई फाइनेंस NBFC सेक्टर में काम करने वाली एक माइक्रो-कैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप करीब ₹27 करोड़ है। ऐसे स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव आमतौर पर ज्यादा रहता है और निवेशकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। अपर सर्किट लगने से जहां एक ओर शेयर की मजबूत मांग का संकेत मिलता है, वहीं दूसरी ओर यह भी दिखाता है कि फिलहाल ट्रेडिंग के मौके सीमित हो गए हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी तेज तेजी के बाद निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स और सेक्टर की स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए।





