5 साल में 5886% का रिटर्न, आज 9% उछला शेयर, स्टॉक 100 रुपये से सस्ता
मुख्य बातें
- MIC Electronics के शेयरों में आज शुक्रवार को 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है
- कंपनी के 1 करोड़ से अधिक शेयरों की खरीद और बिक्री आज हुई है

Stock in News: आज शेयर बाजारों में गिरावट के बीच MIC Electronics के शेयरों को जमकर खरीदने वाले लोग मिले। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 100 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक की खूब डिमांड रही।
बीएसई में आज MIC Electronics के शेयर 52.35 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 57.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर स्टॉक की कीमत 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 55.08 रुपये के स्तर पर थी।
8 करोड़ से अधिक हुई शेयरों की खरीद और बिक्री
आज शेयर बाजारों में 1 करोड़ से अधिक MIC Electronics के शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। पिछले एक हफ्ते में सिर्फ 46 लाख शेयरों को खरीदा और बेचा गया है। वहीं, महीने का औसतन ट्रेडिंग वैल्यूयम 23 लाख शेयर है।
लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? (MIC Electronics Share performance)
बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 महीने में MIC Electronics के शेयरों का दाम 46 प्रतिशत बढ़ा है। इसके बावजूद 1 साल में स्टॉक 2.74 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 82.82 रुपये और 52 वीक लो लेवल 30 रुपये है। MIC Electronics का मार्केट कैप 1327 करोड़ रुपये का है।
दो साल में MIC Electronics के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में स्टॉक 195 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में MIC Electronics के शेयरों का भाव 5886 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी ने आखिरी बार कब दिया था डिविडेंड (Dividend updates)
2009 में MIC Electronics ने आखिरी बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.40 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2008 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.40 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2007 में एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। लम्बे समय से कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड नहीं दिया है।
सितंबर 2025 की तिमाही के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.01 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 41.99 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


