
7% चढ़ा यह ₹100 से कम की कीमत वाला शेयर, रेलवे से मिला नया काम, 5 साल में दिया 6455% का रिटर्न
Small Cap Stock: 100 रुपये से कम की कीमत वाले स्मॉल कैप स्टॉक एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में आज करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल नए वर्क ऑर्डर के बाद दर्ज की गई है।
Small Cap Stock: 100 रुपये से कम की कीमत वाले स्मॉल कैप स्टॉक एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स (MIC Electronics) के शेयरों में आज करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल नए वर्क ऑर्डर के बाद दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि उन्हें साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे और नॉर्दर्न रेलवे से वर्क ऑर्डर मिला है। बता दें, आज सोमवार को यह स्मॉल कैप स्टॉक बीएसई में 55.02 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 59.74 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुच गया।

इससे पहले कंपनी ने 27 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि उन्हें 82,56,066 रुपये का काम मिला था। कंपनी यह काम साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे और नार्दन रेलवे से मिला था। मौजूदा समय में कंपनी के पास 1,15,65,160 रुपये का वर्क ऑर्डर है।
शेयर बाजार में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं
इस साल अबतक यह स्मॉल कैप स्टॉक 33.52 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, एक साल में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों का भाव 30 प्रतिशत से अधिक टूट गया था। बता दें, 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि निवेशकों के नजरिए से अच्छी खबर है। कंपनी का 52 वीक हाई 97.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 44.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1374 करोड़ रुपये का है।
5 साल में 6455% का रिटर्न
एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों की कीमतों में 3 साल में 382 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इसी दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 108 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 5 साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 6455 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, इस स्मॉल कैप कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2009 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.40 रुपये का डिविडेंड बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





