Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़mexico has increased tariffs on imports from asian countries including china and india after the US
ट्रंप के बाद इस छोटे देश ने चीन, भारत सहित एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाया

ट्रंप के बाद इस छोटे देश ने चीन, भारत सहित एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाया

संक्षेप:

मेक्सिको की संसद ने बुधवार को चीन और कुछ एशियाई देशों से आयात पर एक नए कानून को मंजूरी दी है, जिसके तहत 2026 से कुछ उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगाया जाएगा। जिन देशों के साथ मेक्सिको के व्यापार समझौते नहीं हैं, जैसे चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया प्रभावित होंगे।

Dec 11, 2025 10:36 am ISTDrigraj Madheshia एएफपी
share Share
Follow Us on

अमेरिका के बाद मेक्सिको भी भारत-चीन समेत एशियाई देशों पर टैरिफ बढ़ा दिया है। मेक्सिको की संसद ने बुधवार को चीन और कुछ एशियाई देशों से आयात पर एक नए कानून को मंजूरी दी है, जिसके तहत 2026 से कुछ उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगाया जाएगा।

यह कदम स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, हालांकि इसे व्यापारिक समूहों और प्रभावित देशों का विरोध भी सामना करना पड़ रहा है। इस नए कानून के तहत ऑटो, ऑटो पार्ट्स, वस्त्र, प्लास्टिक और स्टील जैसे कई सामानों पर टैरिफ लगाए जाएंगे। जिन देशों के साथ मेक्सिको के व्यापार समझौते नहीं हैं, जैसे चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया, उन देशों के ये सामान प्रभावित होंगे। अधिकांश उत्पादों पर 35% तक का टैरिफ लगेगा।

कानून की मंजूरी

सेनेट ने इस बिल को 76 वोटों से स्वीकार किया, जबकि 5 ने इसका विरोध किया और 35 ने मतदान से खुद को अलग रखा। पहले इस बिल के लिए एक और कड़ी प्रस्ताव पेश की गई थी, लेकिन वह इस साल गिर गई थी। अब नया बिल पहले की तुलना में कम सख्त है और उसमें लगभग दो-तिहाई टैरिफ लाइनों पर कम शुल्क लगाए गए हैं।

व्यापार विशेषज्ञ और निजी क्षेत्र का मानना है कि यह कदम अमेरिका के साथ व्यापार समझौते (USMCA) की अगली समीक्षा से पहले अमेरिका को खुश करने के लिए उठाया गया है। साथ ही, मेक्सिको इस प्रस्ताव से अगले वर्ष लगभग 3.76 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त आय की उम्मीद कर रहा है, ताकि वह अपने वित्तीय घाटे को कम कर सके।

समर्थन और चिंता

सेनेटर मारियो वास्केज ने कहा कि यह कदम स्थानीय उद्योगों की सुरक्षा करता है, जो चीनी उत्पादों के मुकाबले कमजोर हैं, और इससे नौकरी भी बचती है। लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यह टैरिफ उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त कर है, जो जब कोई उत्पाद खरीदते हैं तो उन्हें अधिक खर्च करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि सरकार यह बताए कि यह अतिरिक्त राजस्व कैसे इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, सेनेटर इमैनुएल रैसिस ने कहा कि इस बदलाव से मेक्सिको के उत्पाद वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत होंगे और महत्वपूर्ण सेक्टरों में रोजगार सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने इसे सिर्फ राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि आर्थिक और व्यापार नीति के हित में एक जरिया बताया।

अमेरिकी समीक्षा और चीन की प्रतिक्रिया

मेक्सिको ने इस साल की शुरुआत में भी चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाए थे, जो कई विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका को खुश करने का प्रयास था, लेकिन अमेरिका अब भी इस विषय पर चिंता जताता रहता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।