5 दिन में 142% की तूफानी तेजी, 149 रुपये का शेयर जा पहुंचा है 360 रुपये के पार
मुख्य बातें
- मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर लगातार पांचवें दिन अपर सर्किट पर हैं
- कंपनी के शेयर सोमवार को बाजार में लिस्ट हुए हैं
- IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था
- मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 361.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। मेरिट्रोनिक्स के शेयर शुक्रवार को भी 5 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 361.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार 5 दिन से अपर सर्किट पर हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर सोमवार 8 जून को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स के शेयर 5 दिन में 142 पर्सेंट उछल गए हैं। मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा।
90% फायदे के साथ लिस्ट हुए थे कंपनी के शेयर
IPO में मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर का दाम 149 रुपये था। कंपनी के शेयर 8 जून को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 283.10 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 297.25 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद से कंपनी के शेयर लगातार 5 पर्सेंट के अपर सर्किट पर ही हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार को 631 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का था।
315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ (Merritronix IPO) टोटल 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स (आम निवेशक) की कैटेगरी में 297.67 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ। मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे। यानी, 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,98,000 रुपये का निवेश करना पड़ा।
क्या करती है कंपनी?
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हाई-रिलायबिलिटी और मिशन क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट बनाती है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी असेंबलीज, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी जैसी B2B सर्विसेज ऑफर करती है। IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने, वर्किंग कैपिट रिक्वॉयरमेंट्स की फंडिंग, उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। डोवरी येसुदास, डोवरी अमरनाथ, वनजा डी, डोर्सी केतन चंद्रा और डोवरी थमन कंपनी के प्रमोटर हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट थी, जो कि अब 62.28 पर्सेंट रह गई है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


