Merritronix IPO पर टूट पड़े निवेशक, 300 गुना से अधिक सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Merritronix IPO पर निवेशकों ने जमकर पैसा खर्च किया है
  • आईपीओ को तीन दिन में 300 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है
  • आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है
Merritronix IPO पर टूट पड़े निवेशक, 300 गुना से अधिक सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा

Merritronix IPO पर निवेशकों ने जमकर पैसा खर्च किया है। तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान इस आईपीओ को 300 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज यह है कि आईपीओ अब भी ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अब सबकी निगाह इस आईपीओ की लिस्टिंग पर टिकी हुई है। बता दें, इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार Merritronix IPO को कुल 315.36 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत (Merritronix IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार यह आईपीओ 62 रुपये के प्रीमियम पर आज 6 जून को ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 41.61 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 93 रुपये प्रति शेयर रहा है। सबसे कम जीएमपी 45 रुपये प्रति शेयर रहा है। अगर ग्रे मार्केट की स्थिति लिस्टिंग के दिन दिखी तब की स्थिति में आईपीओ पहले दिन ही दांव लगाने वाले निवेशकों को मोटा रिटर्न देने में सफल हो जाएगा।

कब ओपन हुआ था आईपीओ

एसएमई आईपीओ निवेशकों को लिए 1 जून 2026 को खुला था। रिटेल निवेशकों के पास 3 जून 2026 तक दांव लगाने का मौका भी था। कंपनी की लिस्टिंग अगले हफ्ते 8 जून 2026 को बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है। बता दें, Merritronix IPO का साइज 70.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 47 लाख नए शेयर जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने आईपीओ के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचा है।

क्या था प्राइस बैंड और साइज?

इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 149 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना पड़ा था। रिटेल निवेशकों ने कम से कम 298000 रुपये का इनवेस्टमेंट किया है।

आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 29 मई 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 19.91 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ के पैसों क्या करेगी कंपनी

कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 21.36 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 21.95 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कर्ज आदि का भुगतान करने के लिए 12.72 करोड़ रुपये और जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए 7.91 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।