IPO हो तो ऐसा, 4 दिन में 130% चढ़ गया शेयर, दनादन मार रहा अपर सर्किट
मुख्य बातें
- मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर 4 दिन में ही 130% से अधिक उछल गए हैं
- IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था
- मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 344.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं
- कंपनी का आईपीओ 135 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर तूफानी तेजी के साथ बाजार में धमाल मचाए हुए हैं। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद मेरिट्रोनिक्स के शेयर लगातार चौथे दिन अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को 5 पर्सेंट चढ़कर 344.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर सोमवार 8 जून को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर 4 दिन में ही 130 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा।
90% फायदे पर लिस्ट हुए कंपनी के शेयर
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर 8 जून को 90 पर्सेंट प्रीमियम के साथ 283.10 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 297.25 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद, इधर पिछले 3 दिन से मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर लगातार 5 पर्सेंट के अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के आईपीओ का साइज 70 करोड़ रुपये का था। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड मशीनरी और उपकरण खरीदने, कामकाजी पूंजी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। डोवरी येसुदास, डोवरी अमरनाथ, वनजा डी, डोर्सी केथन चंद्रा और डोवरी थमन कंपनी के प्रमोटर्स हैं। IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट थी, जो कि अब 62.28 पर्सेंट रह गई है।
IPO पर लगा था 315 गुना से ज्यादा दांव
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) का आईपीओ टोटल 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 297.67 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 476.59 गुना दांव लगा। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक दो लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ की 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,98,000 रुपये का निवेश करना पड़ा।
क्या करती है कंपनी?
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है। कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए हाई रिलॉयबिलिटी, मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक असेंबलीज बनाती है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, PCB असेंबलीज, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी जैसी B2B सर्विसेज ऑफर करती है। 31 दिसंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इकाई में SMT असेंबलीज के लिए 7,65,000 बोर्ड्स की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी, THT असेंबली के लिए 6,00,000 बोर्ड्स की कैपेसिटी है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


