GMP कर रहा इशारा, पहले ही दिन 229 रुपये पर पहुंच सकता है 149 रुपये का यह शेयर

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 149 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। मौजूदा GMP के हिसाब से मेरिट्रोनिक्स के शेयर 229 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

GMP कर रहा इशारा, पहले ही दिन 229 रुपये पर पहुंच सकता है 149 रुपये का यह शेयर

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ को गजब का रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 315 गुना से ज्यादा दांव लगा है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। मेरिट्रोनिक्स के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इशारा कर रहा है कि कंपनी के शेयर 229 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये है। मेरिट्रोनिक्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा।

80 रुपये पहुंच गया है GMP
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में 80 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 129 रुपये हैं। आईपीओ में जिन निवेशकों को मेरिट्रोनिक्स के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 53 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर 8 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार 4 जून को फाइनल होगा।

IPO पर लगा है 315 गुना से ज्यादा दांव
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ (Merritronix IPO) टोटल 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 297.67 गुना दांव लगा। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या गैर संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ के 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2.98 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड?
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix) की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है। कंपनी का हाई-रिलायबिलिटी, मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक एसेंबलीज में स्पेसलाइजेशन है। कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट को अपनी सर्विसेज ऑफर करती है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स बिल्डिंग और फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी समेत बी2बी सर्विसेज ऑफर करती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 57 कर्मचारी थे। डोवरी येसुदास, डोवरी अमरनाथ, वनजा डी, डॉसी केथन चंद्रा और डोवरी थमन मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट थी। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 70 करोड़ रुपये तक का था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,