₹35 के शेयर में तूफानी तेजी, 4650% का दे चुका है रिटर्न, खरीदने की लूट

Feb 25, 2026 02:09 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो यह शेयर निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा जरिया साबित हुआ है। मौजूदा समय में ₹50 से कम कीमत पर ट्रेड कर रहा यह स्टॉक पिछले पांच साल में करीब 4,650% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है।

₹35 के शेयर में तूफानी तेजी, 4650% का दे चुका है रिटर्न, खरीदने की लूट

Mercury EV-Tech Share: स्मॉल-कैप सेगमेंट का मल्टीबैगर शेयर मरकरी ईवी-टेक बुधवार, 25 फरवरी को बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ चर्चा में रहा। व्यापक बाजार में मजबूती के बीच इस EV कंपनी के शेयर में इंट्रा-डे कारोबार के दौरान करीब 8.5% की तेजी आई और भाव ₹35.55 तक पहुंच गया। हालांकि यह शेयर अब भी अपने 52 हफ्ते के हाई ₹76.93 (अप्रैल 2025) से लगभग 54% नीचे चल रहा है। पिछले महीने यह ₹29.95 के 52 हफ्ते के निचले स्तर तक फिसल गया था, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी।

क्या है डिटेल

लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो यह शेयर निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा जरिया साबित हुआ है। मौजूदा समय में ₹50 से कम कीमत पर ट्रेड कर रहा यह स्टॉक पिछले पांच साल में करीब 4,650% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। यानी जिन निवेशकों ने शुरुआती दौर में भरोसा दिखाया, उन्हें मल्टीबैगर फायदा मिला। हालांकि हालिया समय में प्रदर्शन कमजोर रहा है। बीते एक साल में शेयर करीब 49% टूटा है, छह महीने में 35% गिरा है, तीन महीने में 14% नीचे आया है और पिछले एक महीने में भी 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी के तिमाही नतीजे

कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में नेट सेल्स ₹25.29 करोड़ रही, जबकि शुद्ध मुनाफा ₹0.89 करोड़ दर्ज किया गया। वहीं चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी की कुल बिक्री ₹81.86 करोड़ रही और नेट प्रॉफिट ₹4.22 करोड़ पर पहुंचा। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का कारोबार स्थिर गति से बढ़ रहा है, हालांकि मुनाफे का मार्जिन अभी भी सीमित दायरे में है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बदलाव

शेयरहोल्डिंग पैटर्न में भी दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने दिसंबर तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। FIIs ने कुल 14,71,638 शेयर खरीदे, जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी सितंबर 2025 के 1.90% से बढ़कर दिसंबर तिमाही में 2.68% हो गई। आमतौर पर FII की बढ़ती हिस्सेदारी को बाजार में सकारात्मक संकेत माना जाता है, क्योंकि यह बड़े निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

कंपनी का कारोबार

साल 1986 में स्थापित मरकरी ईवी-टेक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण और ट्रेडिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रिक विंटेज व्हीकल और गोल्फ कार्ट जैसे खास उत्पाद भी बनाती है। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए कस्टमाइज्ड EV सॉल्यूशंस भी देती है। कुल मिलाकर, शेयर में उतार-चढ़ाव जरूर है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्टॉक अब भी चर्चा में बना हुआ है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,