
20% चढ़ा यह मल्टीबैगर स्टॉक, ₹50 से कम भाव, 5 साल में 6916% उछला भाव
Multibagger stock: मल्टीबैगर स्टॉक मर्करी ईवी टेक (Mercury Ev-Tech) के शेयरों में आज करीब 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस ईवी स्टॉक का भाव 50 रुपये से कम का है। शेयरों में हलचल ऐसे समय में देखने को मिली है जब कंपनी ने एनुअल जनरल मीटिंग की तारीख को ऐलान किया है।
Multibagger stock: मल्टीबैगर स्टॉक मर्करी ईवी टेक (Mercury Ev-Tech) के शेयरों में आज करीब 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस ईवी स्टॉक का भाव 50 रुपये से कम का है। शेयरों में हलचल ऐसे समय में देखने को मिली है जब कंपनी ने एनुअल जनरल मीटिंग की तारीख को ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 15 दिसंबर को एजीएम है।

बीएसई में आज मर्करी ईवी टेक के शेयर बीएसई में 37.25 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 44.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, पिछले हफ्ते कंपनी ने दी जानकारी में बताया था की गुजरात के पोरबंदर में नया शो रूम खोला था।
कंपनी आर्थिक स्थिति कैसी?
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि उनकी कुल बिक्री 34.01 करोड़ रुपये का है। जोकि सालाना आधार पर 51 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जुलाई से सितंबर के दौरान मर्करी ईवी टेक का नेट प्रॉफिट 1.72 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 35 प्रतिशत बढ़ा है।
पहली छमाही में कंपनी का नेट सेल्स 56.58 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 142 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.99 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़ा है।
शेयरों का प्रदर्शन ओवर आल कैसा?
यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले एक साल से जूझ रहा है। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 58 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 103.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 36.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 786 करोड़ रुपये का है।
3 साल में मर्करी ईवी टेक के शेयरों की कीमतों में 556 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में मल्टीबैगर स्टॉक 6916 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





