13% उछला नई नवेली लिस्टेड कंपनी का शेयर, बाजार में दबाव के बीच जमकर हो रही खरीदारी

Dec 16, 2025 10:59 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मीशो लिमिटेड के शेयरों में आज 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को बीएसई में 172.45 रुपये के लेवल पर खुला था। लेकिन 13 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद यह 193.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

13% उछला नई नवेली लिस्टेड कंपनी का शेयर, बाजार में दबाव के बीच जमकर हो रही खरीदारी

Meesho Share performance: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच नई नवेली लिस्टेड कंपनी मीशो लिमिटेड के शेयरों में आज 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को बीएसई में 172.45 रुपये के लेवल पर खुला था। लेकिन 13 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद यह 193.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। बता दें, आज की तेजी के बाद कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस 111 रुपये की तुलना में 70 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

53% के प्रीमियम पर हुई थी मीशो की लिस्टिंग

शेयर बाजार में मीशो लिमिटेड की लिस्टिंग 10 दिसंबर को हुई थी। कंपनी की लिस्टिंग 53 प्रतिशत के प्रीमियम पर हुई थी। लेकिन उसके अगले दो दिन मीशो लिमिटेड के शेयरों की बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, कंपनी कल यानी सोमवार को एक बार फिर से रिकवर करने में सफल रही। सोमवार को मीशो लिमिटेड के शेयरों का भाव 13% से अधिक चढ़ गया।

शुरुआत के 30 मिनट में ही 5 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। जिसकी कुल कीमत 950 करोड़ रुपये के बराबर है। यह कंपनी के 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। बता दें, मीशो लिमिटेड का मार्केट कैप 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है।

5000 करोड़ रुपये से अधिक का था आईपीओ

मीशो के आईपीओ का साइज 5000 करोड़ रुपये से अधिक का था। कंपनी के आईपीओ 79 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में इस आईपीओ को 19 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी कैटगरी में आईपीओ को 120 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,