Meesho शेयर में जबरदस्त तेजी! 1 दिन में 14% की उछाल; निवेशकों के लिए सही मौका?

Apr 09, 2026 05:00 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

meesho share price: मीशो (Meesho) केशेयर में 9 अप्रैल 2026 को 8% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। यह उछाल निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है। हालांकि आगे उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रह सकती है। 

Meesho शेयर में जबरदस्त तेजी! 1 दिन में 14% की उछाल; निवेशकों के लिए सही मौका?

meesho share price: ई-कॉमर्स सेक्टर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हम फ्लिपकार्ट या अमेज़न की नहीं, बल्कि मीशो (Meesho) की बात कर रहे हैं, जिसके शेयर में तेजी देखी जा रही है। 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिली, जिसके कारण मीशो (Meesho) का शेयर करीब 14% तक चढ़ गया। इस स्टॉक की सबसे खास बात यह रही कि इस तेजी के साथ भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम भी देखने को मिला, जिसने बाजार में इस मूवमेंट को और मजबूत बना दिया। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेडिंग सेशन के शुरुआती 90 मिनट में ही करीब 3.4 करोड़ शेयरों की खरीदारी और बिकवाली हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। आमतौर पर इस समय तक सिर्फ 26 लाख शेयरों का औसत वॉल्यूम देखा जाता है। इसका मतलब साफ है कि बड़े निवेशक और ट्रेडर्स इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिससे कीमत में तेजी आई है।

इश्यू प्राइस से 55% ऊपर उछला शेयर

अगर मौजूदा समय की बात करें तो मीशो (Meesho) का शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹111 से करीब 55% ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह दिखाता है कि लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। दिसंबर 2025 में जब कंपनी ने शेयर बाजार में एंट्री की थी, तब भी इसने शानदार शुरुआत की थी और पहले ही दिन करीब 53% की बढ़त हासिल की थी।

8.46% उछला कंपनी का शेयर

मीशो लिमिटेड (Meesho Ltd) के शेयर में आज (9 अप्रैल 2026) को मजबूत तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 8.46% उछलकर ₹165.64 पर पहुंच गया। दिनभर की ट्रेडिंग में स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर लगातार बढ़ रहा है।

हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम और हालिया तेजी ने इस स्टॉक को बाजार में चर्चा का केंद्र बना दिया है। हालांकि, तेज उछाल के बाद शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली की संभावना भी बनी रह सकती है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तेजी का कारण?

इस तेजी के पीछे एक बड़ा कारण लो फ्री फ्लोट भी माना जा रहा है, यानी बाजार में उपलब्ध शेयरों की संख्या सीमित है, जिससे थोड़ी ज्यादा खरीदारी भी कीमत को तेजी से ऊपर ले जाती है। यही वजह है कि इस स्टॉक में तेजी और गिरावट दोनों ही तेज हो सकती हैं।

सीएनबीसीटीवी18 (cnbctv18) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनालिस्ट्स की राय भी इस स्टॉक को लेकर मिली-जुली है। कुछ विशेषज्ञ इसे ‘Buy’ रेटिंग दे रहे हैं, जबकि कुछ ‘Hold’ की सलाह दे रहे हैं। इसका मतलब है कि कंपनी में ग्रोथ की संभावनाएं तो हैं, लेकिन जोखिम भी बना हुआ है।

मीशो (Meesho) के शेयर में आई यह तेजी निवेशकों के बढ़ते भरोसे और मजबूत बाजार मूड का संकेत है। हालांकि, इतनी तेज रैली के बाद निवेश करते समय सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि वॉल्यूम आधारित तेजी में उतार-चढ़ाव भी ज्यादा होता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,