6% उछला Meesho का शेयर, कंटेंट कॉमर्स NMV में 152% की जबरदस्त बढ़ोतरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • Meesho के शेयर मंगलवार को करीब 6% उछलकर ₹240.50 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए
  • कंपनी ने बताया कि उसके कंटेंट कॉमर्स इकोसिस्टम का NMV सालाना आधार पर 152% बढ़ा है
  • पिछले 12 महीनों में 1.6 लाख से ज्यादा एक्टिव क्रिएटर्स इस इकोसिस्टम से जुड़े रहे, जिनमें करीब 81% नॉन-मेट्रो इंडिया से हैं

Meesho IPO
Meesho के शेयर मंगलवार को करीब 6% उछलकर ₹240.50 के इंट्राडे हाई पर पहुंचे।

Meesho के शेयरों में मंगलवार 6 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। ई-कॉमर्स कंपनी के शेयर करीब 6% चढ़कर ₹240.50 के इंट्राडे हाई (Intraday High) पर पहुंच गए। शेयर में यह तेजी कंपनी के कंटेंट कॉमर्स बिजनेस (Content Commerce Business) से जुड़े मजबूत अपडेट के बाद आई है। Meesho ने बताया कि उसके कंटेंट कॉमर्स इकोसिस्टम (Content Commerce Ecosystem) के जरिए नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (Net Merchandise Value) में सालाना आधार पर 152% की बढ़ोतरी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में देशभर में 1.6 लाख से ज्यादा एक्टिव कंटेंट क्रिएटर्स मीशो के साथ जुड़े रहे। इनमें करीब 90% क्रिएटर्स नैनो कैटेगिरी में आते हैं, यानी उनके फॉलोअर्स की संख्या 10,000 से कम है। खास बात यह है कि करीब 81% क्रिएटर्स नॉन-मेट्रो इंडिया से हैं। इससे पता चलता है कि छोटे शहरों और कस्बों में भी क्रिएटर-लेड शॉपिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

Meesho के कंटेंट कॉमर्स ऑर्डर्स में Tier 3 और Tier 4 शहरों की बड़ी भूमिका है। वाराणसी, अगरतला, जबलपुर और मदुरै जैसे शहरों समेत छोटे शहरों और कस्बों से करीब 66% कंटेंट कॉमर्स ऑर्डर आए, यानी ऑनलाइन शॉपिंग का यह मॉडल अब सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है। कंज्यूमर्स वीडियो, प्रोडक्ट रिकमंडेशन और क्रिएटर के जरिए प्रोडक्ट की जानकारी लेने के बाद खरीदारी कर रहे हैं।

क्रिएटर बेस की बात करें तो होममेकर्स की हिस्सेदारी करीब 40% है। वहीं, यंग ग्रेजुएट्स करीब 30% यानी लगभग 50,000 क्रिएटर्स हैं। एक्टिव होममेकर क्रिएटर (Active Homemaker Creators) में करीब 78% नॉन-मेट्रो इंडिया से आते हैं। कंपनी का मानना है कि भारत में शॉपिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है और प्रोडक्ट डिस्कवरी में वीडियोज व क्रिएटर्स की भूमिका बढ़ रही है।

Q1 FY27 में भी मजबूत रहा Meesho का कारोबार

Meesho ने जून 2026 को समाप्त Q1 FY27 में ₹3,713 करोड़ का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन दर्ज किया था, जो एक साल पहले के ₹2,504 करोड़ से 48% ज्यादा है। हालांकि कंपनी को तिमाही में ₹1,328 करोड़ का नेट लॉस हुआ, लेकिन यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹2,894 करोड़ के नुकसान से काफी कम है। इस दौरान कंपनी का NMV भी 34% बढ़कर ₹11,614 करोड़ रहा।

30 जून 2026 तक मीशो (Meesho) के पास करीब ₹6,521 करोड़ का कैश बैलेंस था। कंपनी के मुताबिक इससे उसे भविष्य में ग्रोथ ऑपर्चुनिटी में निवेश करने के लिए वित्तीय लचीलापन मिलता है। मंगलवार को दोपहर 2:45 बजे मीशो (Meesho) का शेयर NSE पर करीब 5.85% की तेजी के साथ ₹239.75 पर कारोबार कर रहा था।

Meesho शेयर ने इस साल दिया 32% रिटर्न

Meesho के शेयर ने इस साल अब तक करीब 32% का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में शेयर करीब 14% और 6 महीने में लगभग 59% चढ़ चुका है। शेयर का 52-वीक हाई ₹254.40 रहा है, जो 18 दिसंबर 2025 को दर्ज हुआ था, जबकि 52-वीक लो ₹125.56 रहा, जो 16 मार्च 2026 को बना था। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.11 लाख करोड़ है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़6% उछला Meesho का शेयर, कंटेंट कॉमर्स NMV में 152% की जबरदस्त बढ़ोतरी