Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Meesho IPO Shares may cross 150 rupee on listing IPO Price 111 rupee GMP 47 rupee know details
111 रुपये का है शेयर, 47 रुपये पहुंच गया GMP, बंपर लिस्टिंग की जगी उम्मीद

111 रुपये का है शेयर, 47 रुपये पहुंच गया GMP, बंपर लिस्टिंग की जगी उम्मीद

संक्षेप:

IPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 47 रुपये के प्रीमियम पर हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो मीशो के शेयर 158 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं।

Dec 06, 2025 10:40 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मीशो के शेयरों की बंपर लिस्टिंग हो सकती है। इस बात का इशारा कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कर रहा है। मीशो के शेयर बुधवार 10 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे। मीशो के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 81 गुना से ज्यादा दांव लगा है। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में 42 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 दिसंबर को खुला था और यह 5 दिसंबर तक ओपन रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IPO में 111 रुपये शेयर का दाम, 47 रुपये पहुंच गया GMP
IPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 47 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मीशो के शेयर 158 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 42 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मीशो के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। मीशो (Meesho) के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 5421.20 करोड़ रुपये तक का है।

ये भी पढ़ें:कंडोम कंपनी के शेयरों में तेजी का तूफान, 3 महीने में 390% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

IPO में लगा है 81 गुना से ज्यादा दांव
मीशो का आईपीओ (Meesho IPO) टोटल 81.76 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 19.89 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स) की कैटेगरी में 39.85 गुना दांव लगा, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 123.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। मीशो के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। मीशो की शुरुआत साल 2015 में हुई है। मीशो लिमिटेड एक मल्टी-साइडेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, यह कंज्यूमर्स, सेलर्स, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को कनेक्ट करती है। कंपनी मीशो ब्रांड नेम के तहत अपने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस को ऑपरेट करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।