Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Meesho IPO News IPO Price 111 rupee share trading in Grey Market with 46 Percent Premium know details
खुल रहा मीशो का IPO, 46% पहुंच गया GMP, एंकर बुक पर 32 गुना से ज्यादा दांव

खुल रहा मीशो का IPO, 46% पहुंच गया GMP, एंकर बुक पर 32 गुना से ज्यादा दांव

संक्षेप:

मीशो का IPO बुधवार 3 दिसंबर से दांव लगाने के लिए खुल रहा है। IPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 51 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Tue, 2 Dec 2025 10:24 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Meesho IPO: मीशो का आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार 3 दिसंबर से खुल रहा है। मीशो का आईपीओ 5 दिसंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में 46 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कंपनी के शेयरों की बाजार में अच्छी लिस्टिंग की तरफ इशारा कर रहा है। मीशो को वैश्विक और घरेलू निवेशकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है, इसकी एंकर बुक 32 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुई है। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

111 रुपये शेयर का दाम, 51 रुपये पहुंच गया GMP
IPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 51 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मीशो के शेयर 162 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। मीशो के शेयर बुधवार 10 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट होंगे। मीशो के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 8 अगस्त को फाइनल हो सकता है।

ये भी पढ़ें:SME स्टॉक में 2 महीने में 285% की तूफानी तेजी, विजय केडिया के पास 393100 शेयर

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
मीशो के आईपीओ (Meesho IPO) में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 135 शेयर हैं। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,985 रुपये का निवेश करना होगा। मीशो के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 5421.20 करोड़ रुपये है। मीशो लिमिटेड की शुरुआत साल 2015 में हुई है। मीशो एक मल्टी-साइडेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो कि कंज्यूमर्स, सेलर्स, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को कनेक्ट करता है। कंपनी, मीशो ब्रांड नेम के तहत अपने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस को ऑपरेट करता है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।