Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Meesho IPO News IPO opening from 3 December GMP Now over 33 Percent Know details
अगले हफ्ते खुल रहा Meesho का IPO, अभी से 33% के पार पहुंच गया GMP

अगले हफ्ते खुल रहा Meesho का IPO, अभी से 33% के पार पहुंच गया GMP

संक्षेप:

मीशो का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 दिसंबर से खुल रहा है। IPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 37.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Nov 29, 2025 06:31 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Meesho IPO: अगर आप आईपीओ में दांव लगाने का इंतजार कर रहे हैं तो अगले हफ्ते मीशो का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। मीशो का आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार 3 दिसंब से खुल रहा है और यह 5 दिसंबर तक ओपन रहेगा। मीशो के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में 33 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईपीओ में 111 रुपये शेयर का दाम, 37 रुपये के ऊपर पहुंच गया GMP
IPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 37.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मीशो के शेयर 148 रुपये के ऊपर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। मीशो के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर 2025 को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर बुधवार 10 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। मीशो के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 5421.20 करोड़ रुपये तक का है।

ये भी पढ़ें:इस IPO पर टूट पड़े लोग, पहले ही दिन 57 गुना से ज्यादा दांव, 93% पहुंच गया GMP

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
मीशो के आईपीओ (Meesho IPO) में आम निवेशक (रिटेल इनवेस्टर) कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 1 लॉट में 135 शेयर हैं। यानी, आम निवेशक को 1 लॉट के लिए 14,985 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ के 13 लॉट में टोटल 1755 शेयर हैं। मीशो की शुरुआत साल 2015 में हुई है। मीशो लिमिटेड एक मल्टी-साइडेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो कि कंज्यूमर्स, सेलर्स, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को कनेक्ट करता है। कंपनी मीशो ब्रांड नेम के तहत अपना ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ऑपरेट करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।