2 हिस्सों में बंट रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय, कीमत 100 रुपये से कम
Stock Split: मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Meera Industries Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा किया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि शेयरों का बंटवारा दो हिस्सों में किया जाएगा।

Stock Split: मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Meera Industries Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा किया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि शेयरों का बंटवारा दो हिस्सों में किया जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि होली के बाद है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट?
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा है कि स्टॉक स्प्लिट के लिए 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।
7 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
मीरा इंडस्ट्रीज ने 2020 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 5 शेयर पर 7 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार इस कंपनी ने पहली और आखिरी बार ही बोनस शेयर 2020 में दिया था।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इस कंपनी ने 2025 में बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। पिछले साल आखिरी बार कंपनी ने 0.50 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया था। उससे पहले 2024 में कंपनी की तरफ से बोनस शेयर दिया गया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों का भाव शुक्रवार को बीएसई में 0.04 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 72.24 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयोरं की कीमतों में 19.90 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में पोजीशनल निवेशकों को इस स्टॉक ने 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.52 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 52 वीक हाई 103.46 रुपये और 52 वीक लो लेवल 54 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 77.14 करोड़ रुपये का है।
दो साल में मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत और तीन साल में 68 प्रतिशत की तेजी आई है।
दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसा कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.69 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 38.31 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


