Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़MCX trading not started due to technical glitch check latest updates
MCX में ट्रेडिंग रुकी, निवेशक परेशान, इसी साल दूसरी बार आई समस्या

MCX में ट्रेडिंग रुकी, निवेशक परेशान, इसी साल दूसरी बार आई समस्या

संक्षेप:

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) में आज कारोबार प्रभावित हुआ है। मंगलवार की सुबह टेक्निकल कारणों की वजह से कारोबार होने में देरी हो रही है। आ रही समस्याओं के कारण गोल्ड और सिल्वर में फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स को रोक दिया गया।

Tue, 28 Oct 2025 12:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) में आज कारोबार प्रभावित हुआ है। मंगलवार की सुबह टेक्निकल कारणों की वजह से कारोबार होने में देरी हो रही है। आ रही समस्याओं के कारण गोल्ड और सिल्वर में फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स को रोक दिया गया। हालांकि, एमसीएक्स की तरफ से अभी तक कोई कारण नहीं स्पष्ट हो पाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एमसीएक्स ने पहले बताया था कि शुरुआती कारोबार 9 बजे की जगह 9.30 बजे से शुरू होगा। लेकिन उसके बाद फिर से अपडेट सामने आया। लगातार आ रही समस्याओं के कारण ट्रेडिंग को रोकना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री को झटका! टाटा ट्रस्ट्स से हो सकते हैं बाहर

सुबह 11.49 पर आया नया अपडेट

एमसीएक्स ने सुबह 11.49 बजे एक बार फिर से निवेशकों को अपडेट करते हुए लिखा, “तकनीकी समस्याओं के कारण ट्रेडिंग शुरू होने में देरी हो रही है। ट्रेडिंग डीआर साइट से शुरू होगी।” एमसीएक्स ने कहा कि ट्रेडिंग शुरू होने के समय को सभी के साथा साझा किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ने आ रही समस्याओं के कारण दुख जताया है।

आज सुबह पहले 9.30 बजे का टाइम दिया गया था। जिसके बाद 10 बजे और फिर समय को 10.30 तक आगे बढ़ाया गया। लेकिन तकनीकी समस्या के दूर ना होने के कारण अब इसे और आगे बढ़ाया दिया गया है। हालांकि, इस समय कोई डेडलाइन नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें:वोडाफोन आइडिया के शेयरों को लेकर एकमत नहीं एक्सपर्ट्स

इसी साल जुलाई में आई थी समस्या

इससे पहले इसी साल जुलाई में समस्या आई थी। तब भी टेक्निकल कारणों की वजह से कारोबार शुरू होने में देरी हुई थी। लेकिन तब 10.17 मिनट से कारोबार शुरू हो गया था।

बीते साल फरवरी में भी एमसीएक्स के प्लेटफॉर्म पर समस्याएं आई थी। तब ऑपरेशंस को 4 घंटे के लिए रोकना पड़ा था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।